Saturday, May 4, 2024
HomeUncategorizedसमान नागरिकता संहिता प्रदेश को भविष्योन्मुखी बनाने के लिए एक सकारात्मक कदम...

समान नागरिकता संहिता प्रदेश को भविष्योन्मुखी बनाने के लिए एक सकारात्मक कदम : प्रो. बत्रा

हरिद्वार  कुलभूषण) एस.एस.एम.जे.एन. पी.जी. काॅलेज में आज आन्तरिक गुणवत्ता आश्वासन प्रकोष्ठ के अन्तर्गत राजनीति विज्ञान विभाग तथा इतिहास विभाग द्वारा समान नागरिकता संहिता (यूसीसी) के बिल पर आज एक समूह परिचर्चा का आयोजन किया गया। उक्त परिचर्चा में छात्र-छात्राओं ने अत्यन्त उत्साहपूर्वक भाग लिया।
महाविद्यालय के प्राचार्य प्रो. सुनील कुमार बत्रा ने कार्यक्रम का शुभारम्भ करते हुए कहा कि वास्तव में समान नागरिकता संहिता प्रदेश को भविष्योन्मुखी बनाने के लिए एक सकारात्मक कदम है क्योंकि उत्तराखण्ड राज्य द्वारा प्रस्तुत इस बिल में महिला अधिकारों का विशेष ध्यान रखा गया है जो कि एक बहुत बड़ी उपलब्धि है। प्रो. बत्रा ने इस उपलब्धि पर भी गर्व व्यक्त किया कि नवम्बर, 2022 में ही उनका महाविद्यालय यूसीसी पर चर्चा के लिए गठित विशेषज्ञ पैनल के साथ अत्यन्त नजदीकी से कार्य करने का सौभाग्य प्राप्त कर चुका है।
अधिष्ठाता छात्र कल्याण व इतिहास विभागाध्यक्ष डाॅ. संजय कुमार माहेश्वरी ने कहा कि विवाह, तलाक, उत्तराधिकार और लिव इन रिलेशनशिप पर जारी किया गया यह कानून उत्तराखण्ड राज्य के लिए गर्व की बात है क्योंकि वह ऐसा करने वाला पहला राज्य बन जायेगा। उन्होंने कहा कि समान नागरिकता संहिता वर्तमान समय की आवश्यकता है और भारत के समाज को आधुनिकता की ओर ले जाने का एक प्रयास है।
राजनीति विज्ञान विभागाध्यक्ष विनय थपलियाल ने बिल के महत्वपूर्ण पहलुओं पर जानकारी देते हुए बताया कि यद्यपि कोई विधि सम्पूर्ण नहीं होती क्योंकि संविधान एक जीवित दस्तावेज है जोकि समय की मांग के अनुसार अपने आप को समायोजित करता रहा है। इसी आलोक में यूसीसी हमारे संविधान को सुदृढ़ करने का एक प्रयास है। साथ ही उन्होंने यह भी जोड़ा कि यदि इस कानून में कोई विसंगति भी है तो वह न्यायिक पुनरावलोकन के लिए खुली है।
डाॅ. प्रदीप त्यागी, चिकित्सक ने इस अवसर पर कहा कि महिलाओं व पुरूषों के लिए विवाह की उम्र समान होनी चाहिए। उनकी इस बात का वहाँ उपस्थिति छात्राओं ने विशेष स्वागत किया। प्रियांशी कुकरेजा, साक्षी राणा, तनुज बहुगुणा, तनीषा, रिया कश्यप, भावेश पंवार ने भी अपने विचार प्रस्तुत किये।
इस अवसर पर डाॅ. शिव कुमार चौहान, डाॅ. मनोज कुमार सोही, डाॅ. मोना शर्मा, डाॅ. लता शर्मा डाॅ. लता शर्मा, डाॅ. विनीता चौहान, वैभव बत्रा, दिव्यांश शर्मा, डाॅ. मिनाक्षी शर्मा, डाॅ. विजय शर्मा, डाॅ. अनुरिषा, डाॅ. रेनू सिंह, डाॅ. सरोज शर्मा, डाॅ. पल्लवी राणा, कार्यालय अधीक्षक मोहन चन्द्र पाण्डेय आदि उपस्थित थे।

हरिद्वार के कार्यकर्ताओं द्वारा धामी सरकार  समान नागरिक संहिता बिल पारित होने पर उत्सव मनाया

उत्तराखंड विधानसभा में समान नागरिक संहिता बिल पारित होने के बाद हरिद्वार  में बीजेपी कार्यकर्ताओं ने मनाया उत्सव – Him Express News

हरिद्वार  कुलभूषण)  भारतीय जनता पार्टी जिला हरिद्वार के कार्यकर्ताओं द्वारा उत्तराखंड की पुष्कर सिंह धामी सरकार द्वारा उत्तराखंड विधानसभा में समान नागरिक संहिता बिल पारित होने पर चंद्राचार्य चौक पर सैकड़ो की संख्या में पहुंचे कार्यकर्ताओं के द्वारा एक दूसरे को मिष्ठान खिलाकर एवं आतिशबाजी कर उत्सव मनायाl

पूर्व प्रदेश अध्यक्ष एवं नगर विधायक मदन कौशिक ने इस अवसर कहा कि देश का पहला समान नागरिक संहिता विधेयक उत्तराखंड सरकार में पास हो गया है 2 दिन की लंबी चर्चा के बाद सदन में ध्वनि मत से पास हुआl
इसके लिए मैं प्रदेश के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी सहित सभी जनप्रतिनिधियों को धन्यवाद देता हूं एवं प्रदेश की जनता को इस बिल के पास होने पर शुभकामनाएं प्रेषित करता हूंl
इसी के साथ-साथ विधानसभा में उत्तराखंड राज्य आंदोलन के चिन्हित आंदोलनकारी एवं उनके आश्रितों को राजकीय सेवा में 10% क्षैतिजआरक्षण देने वाला विधेयक संशोधन के साथ सदन में सर्वसम्मति से पारित हुआ।
भाजपा जिला अध्यक्ष संदीप गोयल ने कहा कि प्रदेश की पुष्कर सिंह धामी सरकार के नेतृत्व में पास हुआ यह ऐतिहासिक समान नागरिक संहिता बिल उत्तराखंड वासियों के मिल का पत्थर साबित होगा।
सभी धर्म समुदायों के लिए एक समान एक बराबर कानून अति आवश्यक था।
इस कानून के बनने से संपूर्ण प्रदेशवासियों में समानताओं का भाव उत्पन्न होगा।
यह विधेयक मातृशक्ति के सम्मान व सुरक्षा के प्रति पुष्कर सिंह धामी सरकार के संकल्प को परिलक्षित करता है।
इस अवसर पर जिला महामंत्री आशु चौधरी, मंडल अध्यक्ष राजेश शर्मा, हीरा सिंह बिष्ट ,तरुण नैय्यर, लव शर्मा, मनोज गर्ग ,अनिल अरोड़ा विशाल गर्ग ,सुनील शेट्टी, सचिन बेनीवाल, नकली राम सैनी, नेत्रपाल चौहान ,सचिन शर्मा, सिद्धार्थ कौशिक, प्रीति गुप्ता, शीतल पुंडीर, सरिता यादव, सरोज जाखड़, रजनी वर्मा, मनोज शर्मा, अरुण आर्य, दीपांशु विद्यार्थी ,शुभम मंडोला, नितिन शुक्ला, अनिल मिश्रा, प्रशांत सैनी, छवि पथ, धीरसिंह, पप्पन कुरैशी, तूशांत भट्ट, आकाश दत्त, ऋषभ सैनी ,बाबू सिंह, विजय गवाड़ी ,अशोक गिरी, सुबोध वर्मा, विवेक उनियाल ,मोनिका सैनी, पारुल चौहान ,निशा नौडियाल, नेपाल सिंह ,संजय पुंडीर ,विदित शर्मा ,आकाश भाटी, अनिल कुमार ,अंश मल्होत्रा, कामिनी सदाना, सचिन अग्रवाल ,राहुल शर्मा ,विक्की शर्मा आदि उपस्थित रहे।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments