Wednesday, May 6, 2026
HomeStatesUttar Pradeshयोगी पर बनी फिल्म 'अजेय' का ट्रेलर रिलीज, सिनेमाघरों में 19 सितंबर...

योगी पर बनी फिल्म ‘अजेय’ का ट्रेलर रिलीज, सिनेमाघरों में 19 सितंबर को लगेगी

मुम्बई, यूपी के तेज तर्रार मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की लाइफ पर बनी फिल्म ‘अजेय: द अनटोल्ड स्टोरी ऑफ ए योगी’ का ट्रेलर रिलीज हो गया है, जिसमें गोरखपुर के संघर्ष और सीएम योगी के स्टूडेंट लाइफ की कहानी को दिखाया है, यह फिल्म 19 सितंबर को देशभर के सिनेमाघरों में रिलीज होगी, ट्रेलर ऑडियंस को काफी पसंद आ रहा है और अब सभी को इस फिल्म का बेसब्री से इंतजार है l
फिल्म के ट्रेलर की शुरुआत में विजुअल के साथ वॉइस ओवर चलता है, जिसमें पूर्वांचल के नेता अवधेश राय की गोली मारकर हत्या से जुड़ी हुई खबर दिखाई जाती है, जिसके बाद गोरखपुर में कर्फ्यू का ऐलान कर दिया जाता है, इसी सीन में भोजपुरी फिल्मों के एक्टर दिनेश लाल उर्फ निरहुआ भी दिखाए जाते हैं, जो कैमरे से फोटो क्लिक करते हैं. माना जा रहा है कि वो पत्रकार के रोल में दिखाए देंगे, इसके बाद योगी आदित्यनाथ का किरदार निभा रहे आनंद जोशी की दमदार डायलॉग ‘हमेशा अक्ल का नहीं, कभी-कभी बल का प्रयोग भी करना पड़ता है’ से एंट्री होती है. इसी के बाद अजय सिंह से योगी आदित्यनाथ बनने के पूरे सफर को दिखाया गया है, एक्शन और डायलॉग से युक्त इस फिल्म में आनंद जोशी और दिनेश लाल उर्फ निरहुआ के अलावा इसमें परेश रावल, पवन मल्होत्रा, राजेश खट्टर समेत तमाम दिग्गज अभिनेता मौजूद हैं, इस फिल्म का निर्देशक रविंद्र गौतम हैं जबकि म्यूजिक मीत ब्रदर्स ने दिया है l

 

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments