Sunday, June 21, 2026
HomeTrending Nowओएनजीसी ने उप जिला चिकित्सालय रूड़की को प्रदान की चिकित्सा सामाग्री

ओएनजीसी ने उप जिला चिकित्सालय रूड़की को प्रदान की चिकित्सा सामाग्री

रूड़की (हरिद्वार), ओएनजीसी ने सीएसआर के तहत उपजिला चिकित्सालय, रूड़की में स्वास्थ्य सेवाओं को और अधिक सुदृढ़ बनाने हेतु आवश्यक चिकित्सा सामग्री प्रदान की। इस अवसर पर मुख्य अतिथि माननीय विधायक प्रदीप बत्रा (रूड़की), विशिष्ट अतिथि मुख्य चिकित्साधिकारी हरिद्वार डॉ. आर.के. सिंह, अति विशिष्ट अतिथि नीरज कुमार शर्मा, सीजीएम (एचआर) ओएनजीसी एवं चंदन सुशील साजन, जीएम (एचआर) प्रभारी सीएसआर एवं अरुण कुमार सिंह उपस्थित रहे।
कार्यक्रम के संयोजक डॉ. अरविंद कुमार मिश्रा, सीएमएस उप जिला चिकित्सालय रूड़की भी मौजूद रहे। इस मौके पर मुख्य अतिथि माननीय विधायक प्रदीप बत्रा ने अपने संबोधन में कहा कि ओएनजीसी सीएसआर द्वारा देशभर में किए जा रहे सेवा कार्य राष्ट्र की प्रगति के लिए मील का पत्थर साबित हो रहे हैं।
मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ. आर.के. सिंह ने कहा कि इन चिकित्सा उपकरणों के मिलने से अस्पताल अब अतिरिक्त सैकड़ों मरीजों को बेहतर स्वास्थ सेवा मिल पायेगी, वहीं सीएमएस डॉ. अरविंद कुमार मिश्र ने ओएनजीसी का आभार जताया। कार्यक्रम अध्यक्षता भाजपा नेता सचिन गुप्ता ने की।
इस अवसर पर अस्पताल के प्रशासनिक अधिकारी मनोज नवानी, दीपक जोशी, वीरेंद्र सहित अनेक चिकित्साकर्मी एवं स्थानीय नागरिक उपस्थित रहे।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments