Sunday, June 21, 2026
HomeStatesUttarakhandसेक्स रैकेट का पर्दाफाश, दो महिलाओं सहित 5 पकड़े, मुख्य अभियुक्त फरार

सेक्स रैकेट का पर्दाफाश, दो महिलाओं सहित 5 पकड़े, मुख्य अभियुक्त फरार

देहरादून, जनपद के हरबर्टपुर क्षेत्र में पुलिस ने एक किराए के मकान में चल रहे सेक्स रैकेट का भंडाफोड़ किया है।
विकासनगर पुलिस और एंटी ह्यूमन ट्रैफिकिंग यूनिट की संयुक्त टीम ने सोमवार रात छापेमारी कर दो महिलाओं और तीन पुरुषों सहित पांच लोगों को आपत्तिजनक स्थिति में गिरफ्तार किया। मौके से भारी मात्रा में नकदी और आपत्तिजनक सामग्री भी बरामद की गई है।
गिरफ्तार अभियुक्तों में जय नारायण शर्मा (45 वर्ष, उत्तरकाशी), हरि किशोर (45 वर्ष, विकासनगर), विक्की (26 वर्ष, हरबर्टपुर) को गिरफ्तार किया गया है। जबकि यमुनानगर की 23 व गाजियाबाद की 26 वर्षीय युवतियों को मुक्त कराया गया है। पूछताछ में जय नारायण शर्मा ने खुलासा किया कि मकान को राजकुमार नामक व्यक्ति ने किराए पर लिया था, जो इस रैकेट का मुख्य संचालक है।
राजकुमार बाहरी राज्यों से महिलाओं को लाकर देह व्यापार करवाता था और ग्राहकों से फोन पर संपर्क कर पैसे वसूलता था। जय नारायण मैनेजर की भूमिका निभाता था।
राजकुमार पहले भी देह व्यापार के मामले में जेल जा चुका है। फिलहाल वह फरार है और उसकी तलाश में पुलिस दबिश दे रही है। छापेमारी का नेतृत्व AHTU प्रभारी निरीक्षक हरिओम राज चौहान ने किया। SSP देहरादून ने कहा कि मानव तस्करी और देह व्यापार जैसे अपराधों के खिलाफ पुलिस की सख्त कार्रवाई जारी रहेगी।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments