Wednesday, May 8, 2024
HomeStatesUttarakhandचेन छीनकर भागे अपराधियों को पुलिस टीम ने पकडा

चेन छीनकर भागे अपराधियों को पुलिस टीम ने पकडा

हरिद्वार 2 नवम्बर (कुलभूषण) विगत दिवस ज्वालापुर से अपनी  पत्नी के साथ खरीदारी कर अपने घर खडखडी लौट रहे खडखडी निवासी पंकज बंसल की सेक्टर दो भेल से आगे नेहरू युवा केन्द्र के पास दो अज्ञात  पल्सर सवार दो युवको ने पंकज बंसल की पत्नी के गले से चेन छीनकर भगतंिसह चैक की तरफ तेजी से भाग गये थे । जिसके सूचना पंकज बंसल द्वारा ज्वालापुर कोतवाली को दी गयी। जिसके चलते पुलिस ने युवको की तलाश श्ुारू की तलाशी अभियान के दौरान पुलिस टीम ने क्षेत्र में लगे सीसी टीवी कैमरो को चैक किया तथा जुटाये गये सूत्रो के चलते दो नवम्बर को दोनो अभियक्तो को मय सोने की चैन तथा घटना में प्रयोग की गयी पल्सर के साथ गिरफतार किया।
गिरफतार किये गये युवको के नाम विशाल सैनी पुत्र नरेश सैनी तथा नितिन पुत्र विक्रम हाल निवासी नवोदय नगर थाना सिडकुल को गिरफतार किया । अभियुक्तो को पकडने में लगी  टीम में प्रभारी निरीक्षक चंद्र चंद्राकर नैथानी ज्वालापुर उ.नि नितेश शर्मा कास्टेबल हेमंत कृष्णा देवेन्द्र गंभीर तोमर शामिल रहे।

 

पंच महोत्सव के रूप में मनाया जाता है दीपावली पर्व  : जोशी

दीपावली पूजन का समय 4 नवम्बर को शाम 06बजकर 06 मिनट से रात्री 8 बजे तक

हरिद्वार 2 नवम्बर(कुलभूषण) पंचमहोत्सव के नाम से मनाया जाने वाला दीपावली पर्व धन तेरस के दिन से श्ुारू होकर भैया दूज तक मनाया जाता है। इस बारे में जानकारी देते हुए नगर के जाने माने ज्योतिषाचार्य पंडित डा प्रदीप जोशी ने बताया कि दीपावली पूजन स्थिर लगन में किये जाने का विद्यान है। इस वर्ष चार नवम्बर को दो शुद्व स्थिर लगन  है जिसके अनुसार सांय काल छः बजकर छःमिनट से रात्री आठ बजे तक तथा दूसरा लग्न देर रात्री में बारह बजकर सैतीस मिनट से दो बजकर सतावन मिनट तक के समय पूजन का विशेष महत्व है। डा जोशी ने बताया कि गृहस्थजनो तथा व्यपारियो के सायंकाल तथा तंत्र साधना करने वालो के लिए अद्र्व रात्री का समय दीपावली  पूजन के लिए  शुभ है।
डा जोशी ने बताया कि  धन तेरस  नर्क चतुदर्शी से शुरू होने वाले दीपावली पर्व के चलते दीपावली पुजन गोवर्धन पूजन तथा भैया दूज इस क्रम के प्रमुख पर्व है।  आयुर्वेद के जनक भगवान धनवन्तरी की पूजा के साथ धनतेरस महोत्सव में साॅंयकाल सोना चांदी अन्य धातु खरीदने का विशेष महत्व हैं।पूरे वर्ष व्यक्ति आरोग्य रहे इसलिए इस दिन भगवान धनवन्तरी का पूजन किया जाता है।  इस दिन सांयकाल के समय यमदीप दान भी किया जाता है। नर्क चतुदर्शी के दिन सांयकाल दीनदान तथा घर में सफाई कार्य कर लक्ष्मी का आहावान किया जाता है।
दीपावली के दिन प्रातः काल से ही दीपोत्सव की तैयारियो के साथ महालक्ष्मी का आहावान कर स्थिर लग्न में महालक्ष्मी पूजन किये जाने का महत्व है। इस दिन असम व बंगाल में  महाकाली का पूजन किया जाता है।
कार्तिक शुक्ल प्रतिपद्वा के दिन गोवर्धन पूजन किया जाता है जिसमें गऊ के गोबर से गोवर्धन पर्वत का बनाकर छप्पन प्रकार के भोजन बनाकर भगवान भगवान श्रीकृष्ण को भोग लगाया जाता है तथा गऊ माता की पूजा की जाती है। भैयादूज के दिन यम व यमी के मिलन के उपलक्ष में भैयादूज का पर्व मनाया जाता है।  कहा जाता है कि इस दिन यमी ने अपने भाई यम को अपने हाथ से भोजन कराया था। जिसके चलते यम ने आर्शीवाद स्वरूप अपनी बहन से कहा था कि इस दिन जो भाई अपनी बहन के यहा भोजन करेगा वह भोजन अमृतपान  के समान होगा इस दिन बहन को विभिन्न प्रकार की वस्तुए देने से भाई को पुण्य की प्राप्ती होती है। लोकयुक्ति के अनुसार नरक चतुदर्शी से लेकर भईया दूज तक के काल में जो मनुष्य अपना शरीर छोडता है। वह यमलोक को न जाकर सीधे विष्णु लोक को प्राप्त करता है।

दीपावली  का त्यौहार सम्पूर्ण भारत को एक सूत्र में पिरोने का कार्य करता है:  यतीश्वरानंद

हरिद्वार 2 नवम्बर (कुलभूषण),  प्रेस क्लब हरिद्वार में दीपावली पर्व बड़े ही हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। केबिनेट मंत्री स्वामी यतीश्वरानंद ने सभी पत्रकारों को दीपावली पर्व की हार्दिक शुभकामनाएं दी। उन्होंने कहा कि दीपावली का त्यौहार संपूर्ण भारत को एक सूत्र में पिरोने का कार्य करता है। दीपावली उजास का पर्व है। जो हमे अंधेरे से प्रकाश की ओर ले जाता है। उन्होंने कहा कि स्वामी दयानंद सरस्वती को दीपावली के दिन निर्वाण प्राप्त हुआ था। जैन तीर्थाकरों के लिए दीपावली का विशेष महत्व है।
मुख्य अतिथि केबिनेट मंत्री स्वामी यतीश्वरानंद ने दीप प्रज्जवलन कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। इस अवसर पर केबिनेट मंत्री स्वामी यतीश्वरानंद ने कहा कि प्रेस क्लब हरिद्वार की दीपावली समारोह मनाने की परंपरा प्रेरणादायी है। कार्यक्रम का संचालन करते हुए प्रेस क्लब के महासचिव राजकुमार ने सभी अतिथियों का आभार व्यक्त किया। इस अवसर पर प्रेस क्लब कोषाध्यक्ष तनुज वालियाए पूर्व अध्यक्ष गोपाल रावत कौशल सिखौला रमेश खन्ना वृजेंद्र हर्षए डा रजनीकांत शुक्ला गुलशन नैयरए संजय आर्य अविक्षित रमनए संजय रावल ने विचार व्यक्त किए। इस अवसर पर दीपावली मिलन समारोह समिति के सदस्य रामचंद्र कन्नौजिया श्रवण कुमार झा बालकृष्ण शास्त्री सुनील पाल ने अतिथियों का स्वागत किया।  कार्यक्रम में प्रेस क्लब के समस्त सदस्यो सहित  जिला सूचनाधिकारी प्रमोद तिवारी आदि मौजूद रहे ।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments