Friday, April 10, 2026
HomeStatesUttarakhandडोईवाला : सुधीर रतूड़ी को फिर रानीपोखरी की कमान, देखें कौन कहां...

डोईवाला : सुधीर रतूड़ी को फिर रानीपोखरी की कमान, देखें कौन कहां जीता

देहरादून (डोईवाला), जनपद डोईवाला विकासखंड में त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव 2025 की मतगणना के बाद ग्राम प्रधान, क्षेत्र पंचायत (बीडीसी) सदस्य और जिला पंचायत सदस्य के परिणाम घोषित हो गए हैं। रानीपोखरी ग्रांट सहित विभिन्न पंचायतों में नए नेतृत्व के चयन ने क्षेत्र में उत्साह का माहौल पैदा किया है। रानीपोखरी जिला पंचायत की राजनीति में भी भाजपा को बड़ा झटका लगा है। यहां बड़कोट माफी सीट से निर्दलीय प्रत्याशी रश्मि मियां ने जीत हासिल की है। उन्होंने भाजपा की प्रत्याशी को हराया।

क्षेत्र पंचायत (बीडीसी) सदस्य परिणाम

-रानीपोखरी ग्रांट—2 से मोहन थापा
-रानीपोखरी ग्रांट —1 अरुण रावत
-बड़ोवाला से पंकज रावत
-माजरी ग्रांट प्रथम से पिंकी देवी
-माजरी ग्रांट द्वितीय से परमजीत कौर
-माजरी ग्रांट तृतीय से मोनिका
-मारखम ग्रांट प्रथम से आशिया परवीन
-मारखम ग्रांट द्वितीय से जसविंदर कौर
-नागल ज्वालापुर से वीरेंद्र सिंह थापा
-जीवनवाला से इंद्रजीत सिंह
-रैनापुर— लिस्ट्राबाद—घमंडपुर नितिन पंवार

ग्राम पंचायत प्रधान परिणाम

डोईवाला की विभिन्न ग्राम पंचायतों में निम्नलिखित प्रत्याशी ग्राम प्रधान चुने गए:

-रानीपोखरी ग्रांट से सुधीर रतूड़ी
-रानीपोखरी मौजा अरुणा भंडारी
-रैनापुर-घमंडपुर से अनूप सिंह चौहान
-नागल बुलंदवाला से अंजु
-सिमलास ग्रांट से सुषमा बोरा
-नांगल ज्वालापुर से राखी देवी
-दुधली से अनूप सिंह
-कालूवाला से उमा शाही
-बड़ोवाला से भरत सिंह
-मारखम ग्रांट से परविंदर सिंह
जीवनवाला से गुरजीत सिंह
-माजरी ग्रांट से निशा देवी
-माजरी ग्रांट से जिला पंचायत सदस्य के लिए सुखविंदर कौर (कांग्रेस समर्थित) विजयी रहीं।

विजयी प्रत्याशियों ने मतदाताओं का आभार जताया और क्षेत्र में सड़क, पानी, शिक्षा और स्वास्थ्य जैसी बुनियादी सुविधाओं को बेहतर बनाने का वादा किया। स्थानीय लोग नए नेतृत्व से विकास कार्यों में तेजी की उम्मीद कर रहे हैं। मतगणना प्रक्रिया शांतिपूर्ण रही, और प्रशासन ने निष्पक्षता सुनिश्चित करने के लिए कड़े इंतजाम किए।

मियां-बीवी का डंका, पति बने बीडीसी, पत्नी बनी ग्राम प्रधान..

उत्तराखंड त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव में बिचला दानपुर क्षेत्र के लाथी गांव से कुंजर सिंह कोरंगा ने क्षेत्र पंचायत सदस्य पद पर जीत दर्ज की है। यह लगातार दूसरी बार है जब उन्होंने इस सीट से जीत हासिल की है। खास बात यह रही कि ग्राम प्रधान पद पर उनकी पत्नी रजनी कोरंगा भी विजयी रहीं। इस प्रकार कोरंगा दंपत्ति ने लाथी क्षेत्र में दो महत्वपूर्ण पदों पर सफलता पाई है। जीत के बाद गांव में खुशी का माहौल है और समर्थकों ने दोनों का जोरदार स्वागत किया। क्षेत्र पंचायत सदस्य पद के लिए चार प्रत्याशी मैदान में थे। कुंजर सिंह को 354 मत प्राप्त हुए। उनके निकटतम प्रतिद्वंद्वी पुष्कर सिंह को 207 वोट, जोगा सिंह को 183, और केदार सिंह को 165 वोट मिले। वहीं ग्राम प्रधान पद की दौड़ में रजनी कोरंगा को 195 वोट मिले, जबकि चंपा देवी को 138 और किरण देवी को 78 वोट प्राप्त हुए। जीत के बाद दंपती ने भगवान और क्षेत्र की जनता का आभार जताते हुए कहा कि वे गांव के सर्वांगीण विकास के लिए प्रतिबद्ध हैं और लोगों की उम्मीदों पर खरा उतरने का प्रयास करेंगे।

 

सबसे कम उम्र की प्रधान बनीं प्रियंका नेगी, 21 साल की उम्र में संभाली गांव की कमानUttarakhand Panchayat Election Result 21 Year Old Priyanka Negi Become Pradhan Of Cm Dhami's Model Village - Amar Ujala Hindi News Live - Panchayat Chunav:सीएम धामी के आदर्श गांव को संवारेगी 21

गैरसैंण (चमोली), चमोली जनपद के गैरसैंण विकासखंड के आदर्श ग्राम सारकोट ने इतिहास रच दिया है। महज 21 वर्ष की आयु में प्रियंका नेगी ग्राम प्रधान चुनी गई हैं, जो जिले में अब तक की सबसे कम उम्र की प्रधान मानी जा रही हैं।
प्रियंका ने हाल ही में राजनीति शास्त्र में स्नातक किया है और अब वह अपने गांव की जिम्मेदारी संभालने जा रही हैं। खास बात यह है कि उनके पिता राजेंद्र नेगी पहले दो बार सारकोट ग्राम सभा के प्रधान रह चुके हैं। इस तरह, प्रियंका अपने पिता की राजनीतिक विरासत को आगे बढ़ा रही हैं। प्रियंका की युवा ऊर्जा और नेतृत्व कौशल से गांव में नई उम्मीदें जगी हैं।

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments