दुबई में गूंजे उत्तराखंड के लोकगीत और जागर, हेमा नेगी करासी और साथी कलाकारों की शानदार प्रस्तुति

0
4

दुबई, संयुक्त अरब अमीरात (UAE) के दुबई शहर में आयोजित एक भव्य सांस्कृतिक कार्यक्रम में उत्तराखंडी लोकसंस्कृति और पारंपरिक कला का अद्भुत संगम देखने को मिला। कार्यक्रम में सुप्रसिद्ध ‘जागर सामाज्ञी’ एवं प्रसिद्ध लोकगायिका हेमा नेगी करासी सहित अन्य प्रमुख कलाकार ललित मोहन जोशी , गजेंद्र राणा , श्वेता बिष्ट जी चंद्र प्रकाश ने अपनी शानदार और ऊर्जावान प्रस्तुतियों से समां बांध दिया।
जब उत्तराखंड की जागर साम्राज्ञी हेमा नेगी कारासी पारंपरिक पहाड़ी परिधानों (घाघरा, अंगड़ी, नथ और आभूषणों) में सजी मंच पर जागर, मांगल और थड़िया-चौंफला की प्रस्तुतियां दीं, तो पूरा सभागार तालियों की गड़गड़ाहट से गूंज उठा। ‘जागर सामाज्ञी’ हेमा नेगी करासी के सुरों और ढोल-दमाऊ की थाप पर प्रवासी उत्तराखंडी दर्शक खुद को झूमने से नहीं रोक पाए।
आयोजकों ने बताया कि सात समुद्र पार दुबई में इस तरह के आयोजनों का मुख्य उद्देश्य विदेश में रह रहे प्रवासियों को अपनी समृद्ध लोकसंस्कृति और जड़ों से जोड़े रखना है। दर्शकों ने सभी कलाकारों की कलात्मक प्रस्तुति और सांस्कृतिक निष्ठा की भूरि-भूरि प्रशंसा की।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here