जगदीश लाल पाहवा एनजीओ सम्मान पुरस्कार 2026 से सम्मानित

0
8

हरिद्वार :(कुलभूषण ) धर्मनगरी हरिद्वार के वरिष्ठ समाजसेवी एवं ट्री ट्रस्ट ऑफ इंडिया के संरक्षक जगदीश लाल पाहवा को समाजसेवा एवं जनकल्याण के क्षेत्र में उनके उल्लेखनीय योगदान के लिए प्रतिष्ठित श्रेष्ठ एनजीओ सम्मान पुरस्कार 2026 से सम्मानित किया गया।

नई दिल्ली स्थित गांधी पीस फाउंडेशन में बियॉन्ड द थर्ड आई न्यूज़ द्वारा आयोजित भव्य समारोह इम्पैक्ट इंडिया समिट 2026 में उन्हें यह सम्मान प्रदान किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में पद्मश्री सम्मान से अलंकृत कंवल सिंह चौहान की गरिमामयी उपस्थिति रही।

वरिष्ठ समाजसेवी जगदीश लाल पाहवा लंबे समय से सामाजिक सरोकारों, पर्यावरण संरक्षण, वृक्षारोपण, जनकल्याण एवं समाज के उत्थान से जुड़े कार्यों के प्रति समर्पित हैं। समाज के प्रति उनकी सेवाभावना एवं निरंतर सक्रियता ने उन्हें एक विशिष्ट पहचान दिलाई है।

सम्मान प्राप्त करने पर जगदीश लाल पाहवा ने प्रसन्नता व्यक्त करते हुए कहा कि यह सम्मान केवल मेरा व्यक्तिगत सम्मान नहीं, बल्कि उन सभी सहयोगियों एवं समाजसेवियों का सम्मान है, जो निःस्वार्थ भाव से समाज की बेहतरी के लिए कार्य कर रहे हैं। समाजसेवा मेरे लिए केवल एक कार्य नहीं, बल्कि जीवन का संकल्प है।

उन्होंने कहा कि ऐसे सम्मान समाज के प्रति हमारी जिम्मेदारियों को और अधिक बढ़ाते हैं तथा नई ऊर्जा के साथ जनसेवा करने की प्रेरणा प्रदान करते हैं।

जगदीश लाल पाहवा ने इस प्रतिष्ठित सम्मान के लिए आयोजन समिति एवं बियॉन्ड द थर्ड आई न्यूज़ का आभार व्यक्त करते हुए भविष्य में भी पर्यावरण संरक्षण, सामाजिक जागरूकता एवं जनकल्याण के कार्यों को निरंतर आगे बढ़ाने का संकल्प दोहराया।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here