Thursday, July 30, 2026
HomeTrending Nowनगर निगम की बैठक सम्पन्न विभिन्न मुद्दों पर षार्षदो ने चर्चा मे...

नगर निगम की बैठक सम्पन्न विभिन्न मुद्दों पर षार्षदो ने चर्चा मे लिया भाग

हरिद्वार  (कुलभूषण)हरिद्वार नगर निगम बोर्ड की बैठक ऋषिकुल आयुर्वेद कालेज के महामना मदन मोहन मालवीय सभागार मे महापौर किरण जैसल की अध्यक्षता मे आहुत की गई। बैठक में विभिन्न प्रस्तावो पर चर्चा की गई जिसमें पार्षदों ने नगर के विकास के मुद्दों को लेकर चर्चा में भाग लिया।
बोर्ड बैठक मे नगर में सफाई व्यवस्था के मुद्दे पर विशेष चर्चा में पार्षदों ने भाग लेते हुए इसमे सुधार किये जाने टर जोर दिया।चर्चा मे भाग लेते हुए पार्षद सुनील गुड्डू ने कहा की सफाई व्यवस्था पटरी से पूरी तरह उतर गई है म सफाई के मामले में 363 न. पर आ गये है। जो चिंता का विषय है।आम जनता सफाई व्यवस्था को लेकर परेशान है तथा पार्षदों से सवाल करती है।
वही राजेश शर्मा ने चर्चा में भाग लेते हुए कहा की सभी वार्डो में सफाई कर्मचारियों की संख्या कम से कम बढाकर दस दस की जाये।पथ प्रकाश व्यवस्था हेतु हाई मास्क लाईट क्रय की जाये। रोप वे संचालन हेतु ओपन टैडंर आमंत्रित कर अनुभवी कम्पनी को टैंडर दिया जाये।निगम की आय बढाने के लिए समिति बनाकर दूकानों व मकानो के किराए पर फैसला लिया जाये।परशुराम चौक पर भगवान परशुराम की प्रतिमा स्थापित की जाये।
अनुज सिंह ने कहा की नगर में सुरक्षा की दृष्टि से सु.सी.टी.वी.कैमरे लगाए जाये। नालो के निर्माण व अन्य विकास कार्यों की डी.पी.आर तैयार कर शासन को भेजी जाये।
नागेंद्र राणा ने कहा की सभी वाडो में सफाई व्यवस्था पर विशेष ध्यान दिया जाये सौंदर्य कार्यो पर विशेष ध्यान दिया जाये।बैठक मे विभिन्न पार्षदों ने चर्चा मे भाग ले विकास कार्य कराये जाने पर जोर दिया।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments