हरिद्वार 10 मार्च (कुलभूषण) हरिद्वार विद्यान सभा सीट पर भारतीय जनता पार्टी के मदन कौषिक ने पांचवी बार जीत का परचम फहराकर इस सीट पर कांग्रेस के सतपाल ब्रहमचारी को दूसरी बार मात दी प्रदेष अध्यक्ष मदन कौषिक 2002 से लगातार इस सीट पर जीत दर्ज कर अपनी पकड को एक बार फिर साबित करने में कामयाब रहे है।
चुनाव परिणाम की घोशणा के बाद मतगणना स्थल पर पत्रकारो से बात करते हुए मदन कौषिक ने अपनी जीत का श्रेय क्षेत्र की जनता को देते हुए कहा कि क्षेत्र की जनता ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में विष्वास व्यक्त करते हुए प्रदेष सरकार द्वारा किये गये विकास कार्यो पर अपनी सहमति देते हुए प्रदेष में एक बार फिर भारतीय जनता पार्टी को भारी बहुमत देकर सरकार बनाने का मार्ग प्रषस्त किया है जिसके लिए वह प्रदेष की जनता को नमन करते हुए दिल से प्रदेष की जनता का आभार व्यक्त करते है।
हरिद्वार विद्यान सभा सीट पर इस बार काग्रेस व भाजपा के बीच प्रतिश्ठा से जोड कर इस सीट को देखा जा रहा था जिसके चलते एक बार फिर प्रदेष भाजपा अध्य़क्ष मदन कौषिक ने कांग्रेस को राजनैतिक पटल पर पटखनी देकर भाजपा के परचम को फहराया है
मदन कौषिक की जीत से उत्साहित कार्यकर्त्ता ने भाजपा केन्द्रीय नेतृत्व से पूरजोर मांग करते हुए मदन कौषिक को प्रदेष का मुख्यमंत्री बना प्रदेष सरकार की बागडोर सौंपने की मांग की समर्थको का कहना है कि प्रदेष अध्यक्ष मदन कौषिक के नेतृत्व में लडे गये चुनावों में भाजपा ने प्रदेष में षानदार जीत दर्ज करते हुए एक नया अध्याय रचा है जिसके चलते प्रदेष में भाजपा को भारी सफलता मिली है ऐसे में पार्टी हाई कमान को मदन कौषिक के नेतृत्व में प्रदेष सरकार का गठन कर उन्हे मुख्यमंत्री घोशित कर उनके अनुभव का लाभ प्रदेष के विकास के लिए लेना चाहिए इसके साथ ही मदन कौषिक के समर्थको ने डोल नगाडे बजाकर खुषी का इजहार किया
वही हरिद्वार ग्रामीण सीट पर कंाग्रेस की अनुपमा रावत ने प्रदेष सरकार में दिग्गज कैबनेट मंत्री रहे स्वामी यतीष्वरानंद महाराज को हराकर 2017 में चुनावी समर में हारे प्रदेष अपने पिता व प्रदेष के पूर्व मुख्यमंत्री हरीष रावत की हार का बदला लिया इस अवसर पर अनुपमा रावत ने कहा की वह क्षेत्र में विकास के अधूरे छुटे कार्यो को पूरा कराने की बात को जनता के बीच लेकर गयी थी जिसे पूरा करने के लिए वह कार्य करेगी उन्होनेे कहा कि उन्होनेे कभी बदले की भावना को लेकर चुनाव नही लडा विकास कार्य उनकी प्राथमिकता रहे है जिसके चलते क्षेत्र की जनता ने उन्हे अपना आर्षीवाद दिया है जिसके लिए वह क्षेत्र की जनता को प्रणाम कर उनका आभार व्यक्त करती है।
रानीपुर बीएचईएल सीट पर भारतीय जनता पार्टी के आदेष चौहान ने कांग्रेस ने राजबीर सिंह को हराकर जीत दर्ज की
मदन कौषिक ने पाचवी बार हरिद्वार सीट पर जीत दर्ज कर फहराया भाजपा का परचम
भाजपा ने फिर परचम लहराया, देहरादून में 10 सीटों में से 9 पर विजयश्री मिली
देहरादून, उत्तराखण्ड़ में विधान सभा चुनाव के नतीजे आ गये, भाजपा फिर पूर्ण बहुमत के साथ सत्ता में पदासीन हुई, दून में भी भाजपा को जबरदस्त सफलता मिली, देखिये किसकी हुई जीत :
सहसपुर विधानसभा से भाजपा प्रत्याशी सहदेव पुंडीर 8244 वोटो से जीते
भाजपा को 63340 वोट
कांग्रेस को 55096
रायपुर विधानसभा से भाजपा प्रत्याशी उमेश शर्मा काऊ 28947 वोट से जीते
भाजपा 63257
कांग्रेस 34310
कैन्ट विधानसभा से भाजपा प्रत्याशी सविता कपूर 20812 वोटो से जीती
भाजपा 45058
कांग्रेस 24246
ऋषिकेश विधानसभा से भाजपा प्रत्याशी प्रेमचंद अग्रवाल 19074 वोटो से जीते
भाजपा 52125
कांग्रेस। 33057
मसूरी विधानसभा से भाजपा प्रत्याशी गणेश जोशी 15189 वोट से जीते
भाजपा 44383
कांग्रेस। 29194
डोईवाला विधानसभा से भाजपा प्रत्याशी बृज भूषण गैरोला 28891 वोटों से जीते
भाजपा 64158
कांग्रेस। 35267
चकराता विधानसभा से कांग्रेस प्रत्याशी प्रीतम सिंह 9029 वोटों से जीते
भाजपा 26902
कांग्रेस। 35931
विकासनगर विधानसभा से भाजपा प्रत्याशी मुन्ना सिंह चौहान 5159 वोट से जीते
भाजपा 40383
कांग्रेस। 35224
धर्मपुर सीट से भाजपा प्रत्याशी विनोद चमोली 10155 वोटों से जीते
भाजपा 57761
कांग्रेस 47606
राजपुर विधानसभा से भाजपा प्रत्याशी खजानदास 11035 वोटो से जीते
भाजपा 36537
कांग्रेस। 25502
उत्तराखंड में मुख्यमंत्री पुष्कर धामी हारे, देहरादून की रायुपर से BJP प्रत्याशी काऊ, मसूरी से गणेश जोशी जीते
देहरादून, उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी चुनाव हार गए हैं। धामी वर्तमान में उत्तराखंड के सीएम थे साथ ही खटीमा से चुनाव लड़ रहे थे।
खटीमा : मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी (37,254 वोट), कांग्रेस के भुवन सिंह कापड़ी (44,479 वोट) से करीब 6 हजार वोट से हार गए हैं।
देहरादून की रायुपर सीट से भाजपा प्रत्याशी उमेश शर्मा काऊ ने 56968 वोटों से जीत हासिल कर ली है। इस सीट पर कांग्रेस प्रत्याशी को हीरा सिंह बिष्ट को 31420 वोट मिले हैं। मसूरी में भाजपा प्रत्याशी और कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने जीत दर्ज की है। 2021 में कैबिनेट में पुष्कर सिंह धामी सरकार ने गणेश जोशी को कैबिनेट मंत्री बनाया था।
धर्मपुर सीट पर कड़ा मुकाबला चल रहा है, अभी तक कांग्रेस के उम्मीदवार दिनेश अग्रवाल कुछ वोटों से आगे चल रहे थे, लेकिन अब भाजपा के उम्मीदवार विनोद चमोली ने बढ़त बना दी है, सबकी नजरें इसी सीट पर टिकी है। धर्मपुर में भाजपा को 26208 और कांग्रेस 25310 पर चल रही है, देहरादून स्थित भाजपा मुख्यालय में कार्यकर्त्ताओं में उत्साह, ढोल-नगाड़े के साथ जश्न मना रहे हैं। मुख्यालय परिसर में कार्यकर्त्ताओं की भीड़ उमड़ी हुई है। महापौर सुनील उनियाल गामा, खजानदास, नरेश बंसल कार्यकर्त्ताओं के साथ झूमे। भगवा गुलाल से कार्यकर्त्ता एक दूजे को रंग रहे हैं। विभिन्न जगहों से भाजपा के झंडे और मिठाई लेकर कार्यकर्त्ता मुख्यालय पहुंच रहे हैं |
ब्रैकिंग (उविस चुनाव): हल्द्वानी में सुमित की बढ़त, कालाढूंगी में बंशी आगे, नैनीताल में सरिता, रामनगर में दीवान और भीमताल में कैड़ा आगे
हल्द्वानी, उत्तराखंड़ के कुमाऊं मंडल में मतगणना का दौर जारी है, कालाढूंगी में 11वें चरण की मतगणना के बाद बीजेपी के बंशीधर भगत कांग्रेस के महेश शर्मा से 13975 वोटों से आगे चल रहे हैं। 11वें चरण में भगत को 4057 वोट मिले। जबकि महेश शर्मा को 2840 वोट मिले। इस तरह बंशीधर भगत के खाते में 46513 वोट जुड़ चुके हैं और महेश शर्मा के नाम पर 32538 वोट दर्ज हो चुके हैं।
अब तक कालाढूंगी सीट के लिए 83845 वोटों की गिनती समाप्त हो चुकी है। कालाढूंगी विधानसभा क्षेत्र में नौ चरणों की मतगणना के बाद कैबिनेट मंत्री बंशीधर भगत कांग्रेस के महेश शर्मा से 10891 वोटों से आगे चल रहे हैं। नवे चरण में भगत को 4445 वोट मिले। जबकि कांग्रेस के महेश शर्मा को 1751 वोटों पर ही संतोष करना पड़ा। इस तरह भगत को अब तक 37770 वोट मिल चुके हैं। जबकि महेश शर्मा को 26879 वोट मिले हैं। अबतक 68697 वोटों की गिनती हो चुकी है।
इधर हल्द्वानी में भाजपा के जोगेन्द्र रौतेला का कांग्रेस के सुमित हृदयेश से पिछड़ने का क्रम शुरू हो गया है। नवे चरण मतगणना के बाद सुमित हृदयेश जोगेन्द्र से 5054 वोटों से आगे हो गये हैं। नवे चरण में डॉ. रौतेला को 189 वोट पड़े। जबकि सुमित हृदयेश को 7806 वोट पड़े। अबतक हल्द्वानी में 66064 वोटों की गणना हो चुकी है। उधर लालकुआं में नवे चरण की मतगणना के बाद हरीश रावत के पिछड़ने का क्रम लगातार जारी है।
भाजपा के मोहन सिंह बिष्ट उनसे 13893 वोटों से आगे चल रहे हैं। मोहन सिंह बिष्ट को अबतक 39638 वोट पड़ चुके हैं। जबकि हरीश रावत को 25745 वोट ही पड़े हैं। नवे चरण में बिष्ट को 4483 वोट पड़े। जबकि हरीश रावत को 2638 वोट पड़े। यहां अब तक 76569 वोटों की गणना हो चुकी है। उधर रामनगर में सातवें चरण की मतगणना के बाद भाजपा के दीवान सिंह बिष्ट ने कमबैक करते हुए कांग्रेस के डॉ. महेन्द्र सिंह पाल पर 2303 बढ़त हासिल कर ली है। यहां निर्दलीय संजय नेगी ने 8446 वोट हासिल कर लिए हैं। दूसरी ओर नैनीताल में नौ चरणों की मतगणना पूरी हो गई है।
यहां भाजपा की सरिता आर्या कांग्रेस प्रत्याशी संजीव आर्या से 4821 वोटों से आगे चल रही हैं। आप के हेम चंद्र आर्या 2238 वोट हासिल कर चुके हैं। नवे चरण में सरिता आर्या को 3043 वोट मिले। जबकि संजीव आर्या को 2539 वोटों पर संतोष करना पड़ा। नैनीताल में भाजपा की सरिता आर्या आठवें चरण में 20109 वोट हासिल कर चुकी हैं। कांग्रेस के संजीव आर्या को अबतक 15792 वोट मिले हैं। आप के हेम आर्या 1910 वोट हासिल कर पाये हैं। इस तरह सरिता आर्या 4317 वोटों से आगे चल रही हैं। उधर भीमताल विधानसभा सीट में पांच चरणों की मतगणना पूरी हो चुकी है। और भाजपा के राम सिंह कैड़ा कांग्रेस के दान सिंह भंडारी से 4195 वोटों से आगे चल रहे हैं। राम सिंह कैड़ा को पांचवें चरण में 1786 वोट मिले।
जबकि दान सिंह भंडारी को 788 वोट मिले। इस तरह रामसिंह कैड़ा 10619 वोट मिल चुके हैं। जबकि दान सिंह भंडारी 6424 वोट हासिल कर चुके हैं। निर्दलीय प्रत्याशी लाखन सिंह नेगी को 3036 और निर्दलीय मनोज साह को 2004 वोट ही मिले हैं। निर्दलीय प्रत्याशी प्रकाश चन्द्र को 1039 वोट मिले हैं।
ब्रैकिंग : कांग्रेस के दिग्गज नेता एंव पूर्व सीएम हरीश रावत को मिली हार
देहरादून, उत्तराखड़ से कांग्रेस के दिग्गज नेता एंव पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत चुनाव हार गए। उन्हें भाजपा के मोहन सिंह बिष्ट ने 14 हजार से अधिक मतों से शिकस्त दी। उनकी हार को कांग्रेस के लिए बड़ा धक्का माना जा रहा है।
हरीश रावत को कांग्रेस ने लालकुआं सीट पर प्रत्याशी बनाया था। वो कांग्रेस चुनाव अभियान समिति के मुखिया थे। उन्हें मुख्यमंत्री पद का प्रबल दावेदार माना जा रहा था। मगर, वो लालकुआं सीट पर भाजपा के मोहन सिंह बिष्ट से चुनाव हो हार गए। 2017 में हरदा दो सीट पर चुनाव हारे थे।
इस तरह से कहा जा सकता है कि उनका हारने का सिलसिला थमने का नाम नहीं ले रहा है। उनकी हार से कांग्रेस के लिए बड़े धक्के के रूप में देखा जा रहा है।
टिहरी की प्रतापनगर सीट पर कांग्रेस के विक्रम सिंह नेगी जीते
टिहरी, उत्तराखंड में अब तक के विधानसभा चुनाव परिणाम मेभाजपा की एक और कांग्रेस को दो सीटें मिली है। लोहाघाट में कांग्रेस प्रत्याशी खुशहाल सिंह अधिकारी के बाद टिहरी जिले की प्रतापनगर सीट पर कांग्रेस के विक्रम सिंह नेगी चुनाव जीत गए हैं। विक्रम ने भाजपा के विजय सिंह पंवार को 2165 मतों से हराया है।
वहीं देहरादून जिले की विकासनगर सीट पर मुन्ना सिंह चौहान चुनाव जीत गए। उन्होंने कांग्रेस के नवप्रभात को चुनाव हराया |
ऋषिकेश : निवर्तमान विधानसभा अध्यक्ष ने तोड़ा अपना ही रिकार्ड, इस बार 15 हजार वोटों से जीते
ऋषिकेश। ऋषिकेश विधानसभा सीट से तीन बार के विधायक और गत अध्यक्ष प्रेमचन्द्र अग्रवाल ने चुनाव जीत लिया है। पिछले चुनाव में वे 14000 हजार वोटों से जीते थे लेकिन इस बार उन्होंने अपनी जीत के अंतर को और बढ़ा लिया है। इस बार वे 15000 से अधिक वोटों से जीते हैं।
ब्रैकिंग : राज्य विस चुनाव का पहला परिणाम कांग्रेस के पक्ष में, लोहाघाट से खुशहाल सिंह अधिकारी चुनाव जीता
देहरादून, उत्तराखंड विधानसभा चुनाव 2022 का पहला परिणाम कांग्रेस के खाते में आया । पिथौरागढ़ के लोहाघाट सीट पर पार्टी प्रत्याशी खुशहाल सिंह अधिकारी चुनाव जीत गए। उन्होंने भाजपा के पूरण सिंह फर्त्याल को 5693 मतों से हराया।
राज्य में चुनाप परिणाम आने का क्रम शुरू हो गया। इसकी शुरूआत लोहाघाट विधानसभा सीट से हुई है। यहां कांग्रेस के खुशाल सिंह अधिकारी चुनाव जीते। उन्होंने भाजपा के पूरण सिंह फर्त्याल को चुनाव हराया।
पार्टी की जीत से कांग्रेस कार्यकर्ता उत्साहित हैं। राज्य की करीब दो दर्जन सीटों पर मतगणना का काम अंतिम चरण में हैं और कुछ ही देर के बाद परिणाम मिलने शुरू हो जाएंगे |
उत्तराखंड़ (विस चुनाव) रूझान : भगत, सुमित, हरीश रावत पीछे तो बेहड़, अरविंद पांडे आगे
हल्द्वानी, उत्तराखण्ड़ विधान सभा चुनाव की मतगणना चल रही है, कालाढूंगी से पहले राउंड की मतगणना के बाद कैबिनेट मिनिस्टर बंशीधर भगत पिछड़े गए हैं। पहले चरण में कांग्रेसके महेश शर्मा उनसे 452 वोटों से आगे निकल गए हैं। महेश को 3762 वोट मिले हैं। जबकि बंशीधर भगत 3310 वोट मिले हैं। इस चरण में हल्द्वानी सीट से भाजपा के जोगेंद्र सिंह रौतला कांग्रेस प्रत्याशी सुमित हृदयेश से 1052 वोट से आगे निकल गए हैं।
नानकमत्ता से कांग्रेस आगे चल रहे हैं। सितारगंज से सौरभ बहुगुणा आगे चल रहे हैं। बाजपुर सीट से यशपाल आर्य आगे हैं। गदरपुर सीट से अरविंद पांडे आगे चल रहे हैं तो किच्छा सीट पर कांग्रेस के तिलक राज बेहड़ चल रहे हैं। बहु चर्चित सीट से भाजपा प्रत्याशी मोहन बिष्ट वोट 2713 से आगे चल रहे हैं। जबकि कांग्रेस प्रत्याशी पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत 2659 वोट हासिल कर चुके है।
उत्तराखंड़ (विधान सभा) : शुरुआती रुझानों में बीजेपी को बहुमत, सीएम धामी और पूर्व सीएम हरीश रावत चल रहे पीछे
देहरादून, विधान सभा चुनाव के मतगणना में उत्तराखंड में शुरूआती रूझानों में भारतीय जनता पार्टी को बहुमत मिल रहा है। 70 विधानसभा सीटों के लिए मतगणना चल रही है। जिसमें शुरुआती रुझानों में भारतीय जनता पार्टी बहुमत को मिलता दिख रहा है।
शुरूआती रूझानों की बात करें तो शुरूआत में बीजेपी-कांग्रेस दोनों 27-27 सीट पर थी। लेकिन धीरे-धीरे बीजेपी कांग्रेस से आगे निकल रही है। ताजा आंकडों की बात करें तो 70 सीटों में 69 सीटों के रूझान आ चुके है। जिसमें 40 पर बीजेपी 28 पर कांग्रेस और 2 सीटों पर अन्य आगे चल रहे है। लेकिन खटीमा से पुष्कर सिंह धामी और लालकुंआ से हरीश रावत पीछे चल रहे है।
उत्तराखंड में पहली बार चुनाव लड़ रही आम आदमी पार्टी कहीं भी मुकाबले में नहीं दिख रही है।
महिला सशक्तिकरण में राज्य मे अच्छा काम हो रहा: कुसुम कण्डवाल
देहरादून, प्रदेश में महिलाओ के लिए सरकार द्वारा लोकप्रिय योजनायें लायी जा रही हैं और महिला सशक्तिकरण में अच्छा काम हो रहा है यह बोलना है राज्य महिला आयोग की अध्यक्ष कुसुम कण्डवाल का। आज उन्होने यह बात अन्तरराष्ट्रीय महिला दिवस के उपलक्ष्य में मंथन वैलफेयर सोसाइटी द्वारा आयोजित महिला सम्मान समारोह मे सनराइज एकेडमी के प्रांगण मे मुख्य अतिथि के रूप मे यह बात कही।
उन्होने राज्य महिला आयोग कैसे महिला सशक्तीकरण मे अपनी भूमिका निभा रहा है इसके बारे मे विस्तृत जानकारी दी।
कार्यक्रम के विशिष्ट अतिथि आर जे काव्या ने कहा कि वह निरंतर ही अपने ओहो रेडियो पर महिलाओ से सम्बंधित कार्यक्रम विशेषकर पहाड़ी महिलाओं के लिए कार्यक्रम प्रसारित करते हैं जो महिलाओ के लिए लाभदायक हो।
मंथन वैलफेयर सोसाइटी के उपाध्यक्ष और पीआरएसआई देहरादून चैप्टर के अध्यक्ष अमित पोखरियाल और मंथन वैलफेयर सोसाइटी की सचिव पूजा पोखरियाल ने सभी लोगों का स्वागत किया व मंथन वैलफेयर सोसाइटी के बारे मे जानकारी दी।
मंथन वैलफेयर सोसाइटी द्वारा इस अवसर पर मोनिका शर्मा सनराइज एकेडमी को लेखन, शिखा भट्टाचार्य को गायन, रूपा सोनी, सोलफिट को स्वास्थ्य एवं न्यूट्रीशन, ज्योति, ज्योतिस्वरणिम वेलफेयर सोसाइटीज को सामाजिक कार्य, शालिनी रावत, प्रधानाचार्य ग्राफिक ऐरा को शिक्षा एवं रेकी, मोनिका सोलंकी, ओहो रेडियो, स्टार्टअप, तरूणी, ओहो रेडियो, रेडियो जाॅकी, विनोद छाबड़ा,संस्थापक सेंट नर्सरी स्कूल, शिक्षा, शिखा भास्कर को विज्ञान प्रौद्योगिकी, नेहा गुप्ता, फिटनेस कोच, दीप्ती पोरवाल, कला एवं संस्कृति, साक्षी चौहान को स्पोर्ट्स, रानू बिष्ट, समय साक्ष्य, उद्यमी, रेखा हटवाल, मेडिटेशन एवं स्प्रिट्यूलिज्म, शिवानी गुप्ता, कुसुम कांता फाउन्डेशन, सामाजिक कार्य, बीना शर्मा को आर्गेनिक फार्मिंग हेतु पुरस्कृत एवं सम्मानित किया गया।
कार्यक्रम का संचालन नेहा राजपूत और शिप्रा खन्ना द्वारा किया गया।
इस अवसर पर डा. पूनम शर्मा, नीतू तोमर, आर.एम. सक्सेना, अपेक्षा रावत, सौम्या तिवारी आदि उपस्थित रहे।
चारधाम यात्रा का लेकर गौरीकुंड में हुई बैठक
रुद्रप्रयाग। आगामी 6 मई से शुरू होने वाली केदारनाथ यात्रा को लेकर गौरीकुंड में पुलिस ने स्थानीय लोगों के साथ बैठक की। इस दौरान पुलिस ने जनता से सहयोग की अपेक्षा की। साथ ही पुलिस ने लोगों के तीर्थयात्रियों की सेवा करने का भी आग्रह किया। गौरीकुंड में आयोजित बैठक में आने वाली चारधाम यात्रा को सकुशल संपंन कराने के लिए कार्ययोजना धरातल पर उतारने का अनुरोध किया।
प्रभारी निरीक्षक कोतवाली सोनप्रयाग योगेन्द्र सिंह गुसाईं की अध्यक्षता में गौरीकुंड में हुई बैठक में स्थानीय लोगों के साथ ही व्यापारियों के साथ समन्वय गोष्ठी में कई विषयों पर चर्चा की गई। पुलिस ने कहा कि गौरीकुंड केदारनाथ पैदल यात्रा का महत्वपूर्ण पड़ाव है। यहां तक तो हर कोई किसी न किसी प्रकार के वाहनों के माध्यम से पहुंच ही जाता है, किंतु इसके बाद 16 किमी पैदल चलने में यात्रियों को काफी दिक्कतें होती है। उन्हें पैदल के अलावा भी घोड़े-खच्चर, डंडी, कंडी, पिट्ठू आदि सुविधाओं के बारे में भी जानकारी दी जाए ताकि वह अपनी सुविधानुसार यात्रा कर सके। कहा कि अत्यधिक संख्या में श्रद्वालुओं के आगमन पर भीड़ नियंत्रण, यातायात प्रबन्धन एवं अन्य चुनौतियों से जरूर दो-चार होना पड़ता है। इन चुनौतियों से पार पाने में असल मदद स्थानीय लोगों से ही प्राप्त होती है। बीते 2 वर्षों में कोरोना महामारी के चलते यात्रा पर भी काफी असर पड़ा है,
किंतु इस बार यात्रा के सुचारु रूप से चलने के आसार हैं। यात्रा के दौरान आने वाली चुनौतियों से निपटने के लिए हुई समन्वय गोष्ठी में चर्चा के बाद कई सुझाव भी लोगों द्वारा दिए गए। सुझावों को प्रभारी निरीक्षक कोतवाली सोनप्रयाग के स्तर से आवश्यक कार्रवाई करने का भरोसा भी दिया गया। इस मौके पर पुलिस ने स्थानीय लोगों को वर्तमान में बढ़ते साइबर अपराध के बारे में भी जागरूक किया। बताया कि साइबर अपराध होने पर शीघ्र 1930 नम्बर पर कॉल करें ताकि जरूरी मार्गदर्शन के साथ ही समय पर पुलिस कार्रवाई कर सके। इसी तरह महिला संबंधी एवं अन्य किसी भी तरह के अपराध की शिकायत 112 पर करें। पुलिस ने बताया कि चौकी भी गौरीकुंड कस्बे से काफी करीब है। ऐसे में शिकायत तत्काल चौकी गौरीकुंड या कोतवाली सोनप्रयाग को की जा सकती है। प्रभारी निरीक्षक कोतवाली सोनप्रयाग, चौकी प्रभारी गौरीकुंड ने मोबाइल नम्बर भी लोगों को साझा किए। बैठक में चौकी प्रभारी गौरीकुंड ललित मोहन भट्ट, वरिष्ठ उपनिरीक्षक कोतवाली सोनप्रयाग प्रदीप कुमार सहित स्थानीय जनता एवं व्यापारी मौजूद थे।
Jio की शातिर चाल आई काम! कम कीमत में 56 दिन तक पाएं इतना कुछ, बेनेफिट्स जान एयरटेल यूजर्स को होगी जलन
नई दिल्ली. Reliance Jio, Airtel, Vi और BSNL अपने ग्राहकों के लिए कई डेटी डेटा प्रीपेड प्लान पेश करती है. ज्यादातर लोग कम कीमत में ज्यादा बेनेफिट्स वाले प्लान्स की तलाश में होते हैं. ऐसे में सबसे पॉपुलर 1.5GB डेली डेटा प्लान्स हैं. यूजर्स को ऐसे प्लान्स की भी आवश्यकता होती है जो न केवल सस्ते हों बल्कि लंबी वैधता अवधि के साथ आते हों. बाजार के दो प्रमुख निजी खिलाड़ी लगभग समान 1.5GB डेली डेटा प्लान पेश करते हैं लेकिन लाभ और ऑफ़र में भिन्न होते हैं. नीचे उल्लेख किया गया है कि 1.5GB डेली डेटा प्लान्स के बीच 56 दिनों की वैधता के साथ देश के दो प्रमुख निजी टेलीकॉम – Jio, और Airtel द्वारा पैक डिटेल के साथ पेश किया गया है. Jio का 56 दिन वाला प्लान
Jio एक मिड-टर्म 1.5GB डेली डेटा प्रीपेड प्लान पेश करता है. यूजर प्रीपेड प्लान प्राप्त कर सकते हैं जिसकी कीमत 479 रुपये है और 56 दिनों की वैधता अवधि के लिए 1.5GB / दिन प्रदान करता है. यह प्लान अनलिमिटेड वॉयस कॉल और 100 एसएमएस / दिन के साथ-साथ Jio एप्लिकेशन तक पहुंच के साथ आता है. Jio एप्लिकेशन में Jio Cinema, Jio TV और कुछ और शामिल हैं.
Airtel का 56 दिन वाला प्लान
दूसरी ओर, एयरटेल का मिड-टर्म प्लान कीमत के मामले में Jio के समान है. एयरटेल एक प्रीपेड प्लान प्रदान करता है जिसकी कीमत 479 रुपये है और 56 दिनों की वैधता अवधि के लिए 1.5GB / दिन प्रदान करता है. यह प्लान अनलिमिटेड वॉयस कॉल और 100 एसएमएस / दिन के साथ-साथ मोबाइल एडिशन अमेज़न प्राइम वीडियो फ्री ट्रायल और कुछ अन्य लाभों के साथ आता है.
Jio का प्लान क्यों है शानदार
भले ही ऐसा लग सकता है कि दोनों टेलीकॉम कंपनियों की प्लान्स की कीमत समान है, यह वास्तव में भिन्न है क्योंकि Jio की उल्लिखित 1.5GB योजना इसके JioMart महा कैशबैक ऑफ़र के तहत आती है जो उपयोगकर्ताओं को योजना पर 20% की छूट देती है. इस प्रकार Jio का प्रीपेड प्लान वास्तव में Airtel की तुलना में थोड़ा सस्ता है.