Sunday, May 5, 2024
HomeStatesUttarakhandउत्तराखंड में मुख्यमंत्री पुष्कर धामी हारे, देहरादून की रायुपर से BJP प्रत्‍याशी...

उत्तराखंड में मुख्यमंत्री पुष्कर धामी हारे, देहरादून की रायुपर से BJP प्रत्‍याशी काऊ, मसूरी से गणेश जोशी जीते

देहरादून, उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी चुनाव हार गए हैं। धामी वर्तमान में उत्तराखंड के सीएम थे साथ ही खटीमा से चुनाव लड़ रहे थे।

खटीमा : मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी (37,254 वोट), कांग्रेस के भुवन सिंह कापड़ी (44,479 वोट) से करीब 6 हजार वोट से हार गए हैं।

देहरादून की रायुपर सीट से भाजपा प्रत्‍याशी उमेश शर्मा काऊ ने 56968 वोटों से जीत हासिल कर ली है। इस सीट पर कांग्रेस प्रत्‍याशी को हीरा सिंह बिष्‍ट को 31420 वोट मिले हैं। मसूरी में भाजपा प्रत्‍याशी और कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने जीत दर्ज की है। 2021 में कैबि‍नेट में पुष्‍कर स‍िंह धामी सरकार ने गणेश जोशी को कैब‍िनेट मंत्री बनाया था।Nikay Chunav 2018 Dispute On Raipur Vidhan Sabha Five Ward Bjp Defeat -  निकाय चुनाव 2018: यहां नगर निगम के पांच वार्डों में भाजपा की हार को लेकर  उठा विवाद - AmarUttarakhand Election 2022 BJP candidate Ganesh Joshi assets increased three  times in five years

धर्मपुर सीट पर कड़ा मुकाबला चल रहा है, अभी तक कांग्रेस के उम्मीदवार दिनेश अग्रवाल कुछ वोटों से आगे चल रहे थे, लेकिन अब भाजपा के उम्मीदवार विनोद चमोली ने बढ़त बना दी है, सबकी नजरें इसी सीट पर टिकी है। धर्मपुर में भाजपा को 26208 और कांग्रेस 25310 पर चल रही है, देहरादून स्थित भाजपा मुख्यालय में कार्यकर्त्ताओं में उत्साह, ढोल-नगाड़े के साथ जश्न मना रहे हैं। मुख्यालय परिसर में कार्यकर्त्ताओं की भीड़ उमड़ी हुई है। महापौर सुनील उनियाल गामा, खजानदास, नरेश बंसल कार्यकर्त्ताओं के साथ झूमे। भगवा गुलाल से कार्यकर्त्ता एक दूजे को रंग रहे हैं। विभिन्न जगहों से भाजपा के झंडे और मिठाई लेकर कार्यकर्त्ता मुख्यालय पहुंच रहे हैं |

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments