Saturday, April 25, 2026
HomeStatesUttarakhandलैंडिंग के दौरान हेली एंबुलेंस क्षतिग्रस्त, हेलिकॉप्टर की टेल बॉन को पहुँचा...

लैंडिंग के दौरान हेली एंबुलेंस क्षतिग्रस्त, हेलिकॉप्टर की टेल बॉन को पहुँचा नुकसान

रुद्रप्रयाग, केदारनाथ धाम में शनिवार को एक बड़ा हादसा होने से बच गया, एम्स ॠषिकेश की हेली एंबुलेंस लैंडिंग के दौरान दुर्घटनाग्रस्त हो गई। यह हेली एंबुलेंस एमरजेंसी मेडिकल सेवा के तहत ऋषिकेश से केदारनाथ के लिए रवाना हुई थी। एम्स ऋषिकेश के जनसंपर्क अधिकारी संदीप कुमार ने हादसे की पुष्टि करते हुए बताया कि दुर्घटना हार्ड लैंडिंग के कारण हुई। हेलिकॉप्टर की टेल बॉन को नुकसान पहुंचा है। राहत की बात यह रही कि उस समय हेलिकॉप्टर में केवल पायलट मौजूद था, जो पूरी तरह सुरक्षित है। प्रशासन ने घटना की जांच के आदेश दे दिए हैं और इस संबंध में विस्तृत रिपोर्ट तैयार की जा रही है। हवाई दुर्घटना के बावजूद तीर्थयात्रियों की आवाजाही पर कोई प्रभाव नहीं पड़ा है और यात्रा सुचारु रूप से जारी है।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments