Thursday, April 25, 2024
HomeTrending Nowब्रैकिंग : कांग्रेस के दिग्गज नेता एंव पूर्व सीएम हरीश रावत को...

ब्रैकिंग : कांग्रेस के दिग्गज नेता एंव पूर्व सीएम हरीश रावत को मिली हार

देहरादून, उत्तराखड़ से कांग्रेस के दिग्गज नेता एंव पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत चुनाव हार गए। उन्हें भाजपा के मोहन सिंह बिष्ट ने 14 हजार से अधिक मतों से शिकस्त दी। उनकी हार को कांग्रेस के लिए बड़ा धक्का माना जा रहा है।

हरीश रावत को कांग्रेस ने लालकुआं सीट पर प्रत्याशी बनाया था। वो कांग्रेस चुनाव अभियान समिति के मुखिया थे। उन्हें मुख्यमंत्री पद का प्रबल दावेदार माना जा रहा था। मगर, वो लालकुआं सीट पर भाजपा के मोहन सिंह बिष्ट से चुनाव हो हार गए। 2017 में हरदा दो सीट पर चुनाव हारे थे।

इस तरह से कहा जा सकता है कि उनका हारने का सिलसिला थमने का नाम नहीं ले रहा है। उनकी हार से कांग्रेस के लिए बड़े धक्के के रूप में देखा जा रहा है।

 

टिहरी की प्रतापनगर सीट पर कांग्रेस के विक्रम सिंह नेगी जीतेMay be an image of 1 person

टिहरी, उत्तराखंड में अब तक के विधानसभा चुनाव परिणाम मेभाजपा की एक और कांग्रेस को दो सीटें मिली है। लोहाघाट में कांग्रेस प्रत्याशी खुशहाल सिंह अधिकारी के बाद टिहरी जिले की प्रतापनगर सीट पर कांग्रेस के विक्रम सिंह नेगी चुनाव जीत गए हैं। विक्रम ने भाजपा के विजय सिंह पंवार को 2165 मतों से हराया है।

May be an image of 1 person

वहीं देहरादून जिले की विकासनगर सीट पर मुन्ना सिंह चौहान चुनाव जीत गए। उन्होंने कांग्रेस के नवप्रभात को चुनाव हराया |

 

ऋषिकेश : निवर्तमान विधानसभा अध्यक्ष ने तोड़ा अपना ही रिकार्ड, इस बार 15 हजार वोटों से जीतेMay be an image of 1 person and standing

ऋषिकेश। ऋषिकेश विधानसभा सीट से तीन बार के विधायक और गत अध्यक्ष प्रेमचन्द्र अग्रवाल ने चुनाव ​जीत लिया है। पिछले चुनाव में वे 14000 हजार वोटों से जीते थे लेकिन इस बार उन्होंने अपनी जीत के अंतर को और बढ़ा लिया है। इस बार वे 15000 से अधिक वोटों से जीते हैं।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments