Sunday, May 5, 2024
HomeTrending Nowनैनीताल : राष्ट्रीय राजमार्ग पर काकड़ीघाट के पास बोलेरो कोसी नदी में...

नैनीताल : राष्ट्रीय राजमार्ग पर काकड़ीघाट के पास बोलेरो कोसी नदी में गिरी, दो लोगों की मौत, छह घायल

नैनीताल, भवाली अल्मोड़ा राष्ट्रीय राजमार्ग में मंगलवार की रात तीन बजे काकड़ीघाट कोसी नदी में बोलेरो टैक्सी वाहन गिरने से दो लोगों की मौत हो गई और वाहन में सवार छह लोग घायल हो गए। घटना की सूचना मिलते ही खैरना चौकी पुलिस और 108 सेवा की मदद से घायलों का निकालकर सीएचसी गरमपानी पहुंचाया गया। प्राप्त जानकारी के अनुसार हल्द्वानी से बागेश्वर की तरफ जा रही बोलेरो कार संख्या यूके 01टीए 7770 रात तीन बजे के करीब काकड़ीघाट के पास पहुंची ही थी कि वाहन का स्टेयरिंग लॉक होने और ब्रेक फेल होने से बोलेरो कोसी नदी में जा गिरी।

हादसे ही खबर मिलते ही खैरना चौकी पुलिस मौके पर पहुंची। इसके बाद घायलों को नदी से निकालकर 108 सेवा की मदद से घायलों को सीएचसी पहुंचाया गया |
मोहम्मद रफी शेख (39) पुत्र अब्दुल्ला मलाड वेस्ट मुंबई और अरमान (19) पुत्र नबी हुसैन भोट रामपुर यूपी को डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया।

पुलिस ने बताया हादसे में राजेन्द्र सिंह पुत्र मंगल सिंह निवासी छानी ल्वेशाल कौसानी अल्मोड़ा, धीरज मेहरा पुत्र आनन्द मेहरा मल्ला वर्धो बेतालघाट, संजय सिंह पुत्र राजेंद्र सिंह और राजेंद्र सिंह पुत्र दीवान सिंह दोनों निवासी गागरीगोल बागेश्वर, हीरा सिंह पुत्र केदार सिंह नया गांव कालाढूंगी नैनीताल व बलराम पुत्र अमर सिंह निवासी रम्पूरा कंडिया रोड भौरा बरेली यूपी घायल हो गए।
दोनों मृतक रामपुर से बागेश्वर कारपेंटरी के काम के लिए जा रहे थे। हादसे के बाद समान इधर उधर कोसी नदी में बिखर गया

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments