Thursday, April 25, 2024
HomeTrending Nowहरियाणा हैंडलूम के स्टोर में आग लगने से हड़कंप, शाट सर्किट होने...

हरियाणा हैंडलूम के स्टोर में आग लगने से हड़कंप, शाट सर्किट होने का अंदेशा

देहरादून, जनपद चकराता रोड स्थित हरियाणा हैंडलूम के स्टोर में आज सुबह आग लगने की सूचना पर हड़कंप मच गया। जानकारी मिलने पर पुलिस व फायर सर्विस ने मौके पर पहुंच कर कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। आग से कितना नुकसान हुआ है आकलन जारी है, आग लगने का कारण शाट सर्किट बताया जा रहा है।

मिली जानकारी के अनुसार आज सुबह चकराता रोड स्थित हरियाणा हैंडलूम के स्टोर से अचानक धुंआ निकलता देख मौके पर भारी भीड़ जमा हो गयी। आस पड़ोस के लोगों ने मामले की जानकारी दुकान स्वामी व पुलिस को दी। सुबह सवेरे चकराता रोड जैसे व्यस्तम इलाके की एक दुकान में आग लगने की सूचना पर पुलिस तत्काल मौके पर पहुंची और उन्होने मामले की जानकारी फायर सर्विस को दे दी।

मौके पर पहुंची पुलिस व फायर सर्विस के कर्मचारियों ने आस पास खड़े लोगों की भीड़ को वहंा से हटाकर आग बुझाने के प्रयास शुरू किये। बताया जा रहा है फायर सर्विस की तीन वाहनों ने कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। दुकान मे आग लगने से कितना नुकसान हुआ है आकंलन जारी है बहरहाल प्रथम दृष्टया आग लगने का कारण शाट सर्किट बताया जा रहा है।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments