सड़क दुर्घटना में विधायक कंडारी बाल बाल बचे

0
36

देवप्रयाग(टिहरी), देवप्रयाग विधानसभा क्षेत्र से विधायक विनोद कंडारी सोमवार को एक सड़क हादसे में बाल-बाल बच गए। उनकी कार को कीर्तिनगर पुल के समीप एक वाहन टक्कर मार दी। हादसे में विधायक की गाड़ी को काफी नुकसान पहुंचा है, जबकि विनोद कंडारी को हल्की चोटें आई हैं। घटना के बाद उन्हें उपचार के लिए नजदीकी अस्पताल भेजा गया।
वहीं प्राप्त जानकारी के अनुसार, विधायक विनोद कंडारी की कार कीर्तिनगर पुल के समीप से गुजर रही थी। इसी दौरान कथित तौर पर गलत दिशा से आ रहे एक वाहन ने उनकी कार को टक्कर मार दी। टक्कर इतनी तेज थी कि विधायक की गाड़ी को काफी नुकसान पहुंचा।
हादसे में विधायक विनोद कंडारी को भी हल्की चोटें आईं। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस और प्रशासन की टीम मौके पर पहुंची और आवश्यक कार्रवाई शुरू की।
मौके पर पहुंची पुलिस ने दुर्घटना में शामिल दूसरे वाहन को सीज कर दिया है। वहीं, घायल विधायक विनोद कंडारी को उपचार के लिए नजदीकी अस्पताल पहुंचाया गया। पुलिस पूरे घटनाक्रम की जानकारी जुटा रही है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here