Thursday, July 2, 2026
HomeTrending Now॓लझ्मण देखो पलक उठाके॓॓ ॔ - लझ्मण शक्ति मंचन ने दर्शकों को...

॓लझ्मण देखो पलक उठाके॓॓ ॔ – लझ्मण शक्ति मंचन ने दर्शकों को किया भाव विभोर

रुद्रप्रयाग – अगस्त्यमुनि विकास खण्ड की कोठगी ग्राम पंचायत में चल रही महिला रामलीला में आज मेघनाद लक्ष्मण संवाद के मंचन ने दर्शकों की खूब तालियां बटोरी। लझ्मण शक्ति के बाद भगवान श्रीराम के विलाप ने पूरे पंडाल को भाव विभोर कर दिया। इस अवसर पर उत्तराखण्ड क्रान्ति दल के नेता पूर्व सैनिक भरत सिंह राणा सहित गणमान्य व्यक्ति अतिथि रूप में रामलीला में मौजूद रहे।

बता दें कि पतंजलि योग पीठ से जुड़ी बहनों द्वारा कोठगी ग्राम पंचायत में भब्य रामलीला का आयोजन किया जा रहा है। जिसमें महिला पात्रों द्वारा अभिनय किया जा रहा है। इस महिला रामलीला में छैत्र भर से मातृ शक्ति के साथ दर्शकों की भारी भीड़ उमड़ रही है।

आज रामलीला में मेघनाद लझ्मण संवाद के मंचन को दर्शकों ने खूब सराहा। लझ्मण शक्ति के बाद श्रीराम का विलाप दर्शकों को भाव विभोर कर गया। पात्रों के जीवन्त अभिनय ने पंडाल में उपस्थित दर्शको की खूब तालियां बटोरी।

इस अवसर पर अतिथि रूप में उपस्थित उक्रांद नेता भरत सिंह राणा ने मातृ शक्ति द्वारा आयोजित रामलीला को अभूतपूर्व बताया, उन्होंने कहा कि हमारी सांस्कृतिक धार्मिक सामाजिक विरासत को आगे बढ़ाने के कार्य की अगुवाई आज हमारी मातृ शक्ति कर रही है ये देव भूमि को गौरवान्वित करने वाला है।

रामलीला की मुख्य आयोजन कर्ता पतंजलि योग पीठ से जुड़ी शिझक श्रीमती लक्ष्मी शाह ने सभी अतिथियों का स्वागत किया। इस अवसर पर शिक्षक व जाने माने पर्यावरण विद् सत्येन्द्र भंडारी, ग्राम प्रधान कोठगी सहित छैत्र के गणमान्य व्यक्ति, प्रबुद्ध जन सहित छैत्रीय जनता उपस्थित थीं।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments