Thursday, July 2, 2026
HomeStatesUttarakhand*हडको देहरादून क्षेत्रीय कार्यालय को राजभाषा कार्यान्वयन हेतु तृतीय पुरस्कार

*हडको देहरादून क्षेत्रीय कार्यालय को राजभाषा कार्यान्वयन हेतु तृतीय पुरस्कार

हडको देहरादून क्षेत्रीय कार्यालय को राजभाषा के उत्कृष्ट कार्यान्वयन हेतु नगर राजभाषा कार्यान्वयन समिति (नराकास-2), देहरादून द्वारा तृतीय पुरस्कार से सम्मानित किया गया। यह सम्मान नराकास-2 की प्रथम छमाही बैठक (वर्ष 2026-27) में प्रदान किया गया, जिसकी अध्यक्षता Oil and Natural Gas Corporation (ओएनजीसी), देहरादून द्वारा की गई।

इस अवसर पर भारत सरकार के राजभाषा विभाग, गाजियाबाद से श्री छबील कुमार मेहेर, नराकास अध्यक्ष श्री नीरज कुमार शर्मा तथा सदस्य सचिव नराकास श्री पवन कुमार सैनी की उपस्थिति में यह पुरस्कार हडको देहरादून के क्षेत्रीय प्रमुख Sanjay Bhargava एवं वरिष्ठ प्रबंधक एवं नोडल अधिकारी श्री बलराम सिंह चौहान द्वारा प्राप्त किया गया।

इसके अतिरिक्त, हडको देहरादून के प्रशिक्षु अधिकारी श्री अशोक यादव को Rural Electrification Corporation द्वारा आयोजित एवं प्रायोजित राजभाषा प्रतियोगिता में उत्कृष्ट प्रदर्शन हेतु प्रोत्साहन पुरस्कार से सम्मानित किया गया।

यह उपलब्धि हडको देहरादून क्षेत्रीय कार्यालय की राजभाषा हिंदी के प्रभावी क्रियान्वयन, प्रोत्साहन एवं संवर्धन के प्रति प्रतिबद्धता को दर्शाती है। हडको परिवार के लिए यह गौरव एवं प्रेरणा का विषय है।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments