-विभिन्न क्षेत्र के संघर्षशील लोग हुए सम्म्मानित
-एल आई सी के कर्मचारियों ने सांस्कृतिक प्रस्तुतियों से समा बांधा
देहरादून, भारतीय जीवन बीमा निगम के अग्रणी संगठन एआईआईइए ने अपने पिछहतरवें स्थापना वर्ष का आयोजन स्थानीय संस्कृति विभाग सभागार में मे समारोह पूर्वक संपन्न हुआ, आयोजन का शुभारम्भ संगठन के जोनल महामंत्री राजीव निगम और साथियों द्वारा झंडारोहण के साथ हुआ ।
स्वागत सम्बोधन करते हुए संगठन के मण्डल महामंत्री नन्दलाल शर्मा ने बताया कि बीमा क्षेत्र के कर्मचारियों के हित मे 75 साल से अथक खड़े संगठन ने अपने साथ देश दुनिया के संघर्ष मे हिस्सेदारी की है. इसलिए आज की सुर संध्या के साथ हम प्रदेश मे विभिन्न सामजिक संघर्षो के साथिय को भी सम्मानित कर रहे है.
इसके पश्चात संचालन कर रहे आशीष राठौर और गीतांजलि ने संगठन की 1951 मे हुई स्थापना के साथ शुरू हुए इतिहास की संक्षिप्त जानकारी दी।
इसके पश्चात वैज्ञानिक चेतना के प्रसार के लिए विजय भट्ट, महिला मुद्दों पर कार्य के लिए जनवादी महिला समिति से इंदु नौडियाल, महिला मंच से निर्मला बिष्ट,पर्यावरण मुद्दों पर संघर्ष के लिए हिमांशु अरोड़ा, इरा चौहान, सार्वजानिक शिक्षा मे रचनात्मक योगदान के लिए गणेश चंद्र उनियाल, साहित्य में अरुण असफल को सम्मानित किया गया ।
– कार्यक्रम इनगीतों की हुई प्रस्तुति : धौलाखंडी जी द्वारा
– जब दीप जले आना गीत प्रस्तुति श्रीमती रंजना पोखरियाल द्वारा
– महिलाओं की रैम्प वॉक (फैशन का है जलवा)
– दर्द ए दिल दर्द के जिगर गीत प्रस्तुति श्री चन्दर थापा
– बैंड का गीत प्रस्तुति
– दैणा हुईया गीत प्रस्तुति श्रीमती सुमन पोखरियाल
– ताल से ताल मिला डांस प्रस्तुति श्रीमती सोनाली
– गीत श्री संजय द्वारा
– गीत श्रीमती सीमा खांडपुर द्वारा (आधा है चन्द्रमा)
– बैंड के द्वारा गीत प्रस्तुति
– गीत श्रीमती गोपा चक्रवर्ती द्वारा (आशाएँ)
– गीत श्री गुलाब सिंह द्वारा (जीना यहाँ मरना यहाँ)
– कविता प्रस्तुति डी/ओ श्री ओपी सेमवाल द्वारा
– नृत्य सुश्री तरन्नुम द्वारा
– गीत श्री धौलाखंडी द्वारा


Recent Comments