Sunday, July 26, 2026
HomeTrending Nowदेहरादून के प्राचीन श्री शिव मंदिर में 2 अगस्त से 'श्री शिव...

देहरादून के प्राचीन श्री शिव मंदिर में 2 अगस्त से ‘श्री शिव महापुराण कथा’ का भव्य आयोजन, 11,000 पार्थिव शिवलिंगों का होगा निर्माण

देहरादून , “मेरा मन शुभ एवं कल्याणकारी विचारों (संकल्पों) से युक्त हो।” इसी पावन भावना के साथ सिद्ध पीठ प्राचीन श्री शिव मंदिर, 135 धर्मपुर चौक, देहरादून तथा श्री शिव मंदिर प्रबंध समिति (रजि.) एवं क्षेत्र के सनातन धर्मप्रेमियों द्वारा भगवान शिव को अत्यंत प्रिय पावन श्रावण मास में दिव्य एवं भव्य संगीतमय श्री शिव महापुराण कथा ज्ञान महायज्ञ का आयोजन किया जा रहा है।

कार्यक्रम का शुभारंभ 2 अगस्त (रविवार) को दोपहर 2:00 बजे भव्य कलश यात्रा के साथ होगा। कलश यात्रा श्री शिव मंदिर से प्रारंभ होकर धर्मपुर क्षेत्र के विभिन्न मार्गों से होते हुए पुनः मंदिर परिसर में पहुंचेगी। इसके उपरांत श्री शिव महापुराण कथा का शुभारंभ होगा।

श्री शिव महापुराण कथा का आयोजन 2 अगस्त से 12 अगस्त तक प्रतिदिन दोपहर 3:00 बजे से सायं 6:00 बजे तक होगा। कथा का मुख्य उद्देश्य प्रकृति एवं पर्यावरण संरक्षण, संवर्धन, राज्य उन्नयन, विज्ञान तथा आध्यात्मिक चेतना का प्रसार रहेगा। कथा का रसपान श्रद्धालुजन सुप्रसिद्ध कथा व्यास पूज्य श्री सुभाष जोशी जी के श्रीमुख से करेंगे।

कथा के दौरान समिति द्वारा प्रतिदिन कथा प्रसंगों पर आधारित प्रश्नोत्तरी का आयोजन भी किया जाएगा। सही उत्तर देने वाले श्रद्धालुओं को सम्मानस्वरूप पुरस्कार प्रदान किए जाएंगे। प्रतिदिन प्रातःकाल यजमानों द्वारा रुद्राभिषेक एवं विशेष पूजन संपन्न कराया जाएगा। साथ ही प्रतिदिन 1100 पार्थिव शिवलिंग निर्मित किए जाएंगे। दस दिनों में कुल 11,000 पार्थिव शिवलिंगों का निर्माण होगा, जिनका कथा समापन के उपरांत विधिवत भगवान शिव को समर्पण कर पवित्र गंगा जी में विसर्जन किया जाएगा।

मंदिर समिति के प्रधान श्री सीताराम भट्ट ने बताया कि इस वर्ष कलश यात्रा में सम्मिलित सभी मातृशक्ति एवं समिति सदस्यों के लिए ड्रेस कोड निर्धारित किया गया है, जिससे आयोजन और भी दिव्य एवं भव्य स्वरूप में संपन्न हो सके। मंदिर परिसर में तैयारियां प्रारंभ हो चुकी हैं। आज मंदिर परिसर में 26 से अधिक देवी देवताओं के प्रतिमाएं प्राण प्रतिष्ठित है उन सभी प्रतिमाओं स्नान सिंगर नए वस्त्र धारण क्षेत्र के भक्त गणों द्वारा कराई जा रहे हैं जिन भक्तिनों ने भगवान को वस्त्र वह श्रृंगार अर्पण किया है ऐसे सीताराम कश्यप सचिन नारंग अशोक दिनेश भंडारी राधा ठाकुर विवेक कपूर मदन गोपाल सुनील कौशिक सीमा हुरला शरद शर्मा देवेंद्र अग्रवाल सुशील मगो कमल किशोर लक्ष्मी देवी चौहान भगवान दास यादव श्याम किशोर धीरज ओबेरॉय अनीता शर्मा आप सभी का मंदिर समिति आभार व्यक्त करती है।सावन मास में श्रद्धालुओं द्वारा जल अभिषेक करने हेतु मंदिर समिति विशेष योजना बनाई गई ताकि भक्ति गण आराम से जलाभिषेक कर सकें है प्रतिदिन भगवान का सिंगर होगा।

इसके अतिरिक्त, श्री शिव महापुराण कथा के उपरांत 1 सितंबर से 9 सितंबर तक दिव्य एवं भव्य श्रीमद्भागवत कथा ज्ञान महायज्ञ आयोजित करने की भी योजना बनाई गई है।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments