Thursday, July 2, 2026
HomeStatesUttarakhandअतिक्रमण हटाओ अभियान को लेकर व्यापारी नगर निगम आमने-सामने

अतिक्रमण हटाओ अभियान को लेकर व्यापारी नगर निगम आमने-सामने

हरिद्वार ,(कुलभूषण) मंगलवार को अतिक्रमण हटाओ अभियान को लेकर अपर रोड पर व्यापार मंडल के जिला अध्यक्ष संजीव नैयर के होटल के बाहर नगर निगम के अधिकारियों और व्यापारियों के बीच जबरदस्त बहस हो गई । व्यापारियों और अधिकारियों के बीच हुई बहस के चलते दोनों पक्ष बहुत उग्र हो गए और नगर निगम के अधिकारियों के कहने पर अमृतसरी होटल के बाहर कर्मचारियों ने कूड़ा डाल दिया ।
इस कार्यवाही से नाराज व्यापारियों ने पूरी पंचपुरी में बंद का आह्वान कर दिया ।जिसके चलते धड़ाधड़ हरिद्वार के बाजार बंद हो गए ।
बताते चलें जिला प्रशासन द्वारा विगत कई दिनों से पूरे जिले में अतिक्रमण हटाओ अभियान चलाया जा रहा है ।जिसके चलते नाली के ऊपर सामान रखने पर जहां नगर निगम समान जब्त कर रहा है वही चालान भी काट रहा है ।व्यापारियों का कहना है विगत दिनों मीटिंग में जिला प्रशासन के साथ जो मानक तय हुए थे नगर निगम अधिकारी उसको नहीं मान रहे हैं और अपनी मनमानी करते हुए जबरन नुकसान कर रहे हैं। जिला व्यापार मंडल के अध्यक्ष संजीव नैयर का कहना है कि जब प्रशासन के साथ बैठकर एक गाइडलाइन तय हो गई है तो उसको अधिकारी मानते मानने को तैयार नहीं है उन्होंने कहा जब तक इस विषय में व्यापार मंडल तथा जिला प्रशासन के बीच कोई सार्थक वार्ता नहीं होती तब तक तक बाजार बंद रहेंगे। बताते चलें की इस समय हरिद्वार में सीजन पीक पर चल रहा है तथा लाखों यात्री हरिद्वार में पहुंचे हुए हैं गंगा दशहरा का पर्व भी आने वाला है ऐसी स्थिति में यदि बाजार होटल धर्मशालाएं बंद रही तो निश्चित रूप से जिला प्रशासन के सामने बहुत बड़ा संकट उत्पन्न हो जाएगा इधर व्यापारी अपनी मांग पर अड़े हुए हैं उनका कहना है कि इस संदर्भ में जो भी दोषी व्यक्ति हैं उनकेखिलाफ कार्यवाही की जाए तथा एक स्पष्ट गाइड लाइन तय की जाए तभी बाजार खुलेंगे। धरने पर। शहर व्यापार मंडल अध्यक्ष राजीव पाराशर, महामंत्री अमन शर्मा, पूर्व राज्यमंत्री डा० संजय पालीवाल, राज्य मंत्री ओमप्रकाश जमदग्नि सहित विभिन्न व्यापारी नेता उपस्थित रहे।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments