‘ओएनजीसी के महाप्रबंधक (एचआर)एवं इंचार्ज सीएसआर श्री रामराज द्विवेदी ने सीएमडी, डा. अलका मित्तल के प्रतिनिधि के रूप में ग्रहण किया ‘उत्तराखण्ड़ रत्नश्री’ सम्मान’
देहरादून, इंटरनेशनल गुडविल सोसायटी ने राज्य के विकास में योगदान देने वाले अधिकारियों शिक्षाविदों एवं वैज्ञानिकों को उत्तराखंड रत्नश्री सम्मान से सम्मानित किया। दून में आयोजित इस आयोजन में उत्तराखंड चैप्टर के अध्यक्ष वरिष्ठ आईएएस अधिकारी डॉ. आर. मीनाक्षी सुंदरम् (सचिव ऊर्जा, वित्त एवं श्रम) मुख्य अतिथि रहे। कार्यक्रम में सोसायटी के राष्ट्रीय अध्यक्ष पूर्व वरिष्ठ आईएएस अधिकारी डॉ. योगेंद्र नारायण, राष्ट्रीय सचिव पूर्व वरिष्ठ आईएएस अधिकारी डॉ. आर. के. भटनागर ने अपना संभाषण वर्चुअल दिया। सोसायटी के पीईसी सदस्य तथा उत्तराखंड के पूर्व मुख्य सचिव श्री सुभाष कुमार तथा एन. रविशंकर सम्मेलन में प्रमुख रूप से सम्मिलित हुए। कार्यक्रम को ओएनजीसी की अध्यक्ष एवं प्रबंध निदेशक डॉ. अलका मित्तल ने वर्चुअली संबोधित किया।
सम्मानित होने वाले लोगों में ओएनजीसी की अध्यक्ष एवं प्रबंध निदेशक डॉ. अलका मित्तल, पंतनगर विश्वविद्यालय के पूर्व कुलपति प्रो. जे. कुमार आईआईपी के निर्देशक डॉ. अंजन रे, वाडिया संस्थान के निदेशक डॉ. कलाचंद संग आईएएस डॉ. पंकज पांडेय, आईएएस श्री चंद्रेश यादव, डॉ. आर. राजेश कुमार आईएएस सी रविशंकर आईएएस नितिका खंडेलवाल, यूकास्ट के महानिदेशक प्रो. दुर्गेश पंत, यूसेक की निदेशक प्रो. अनीता रावत, उच्च शिक्षा निदेशक प्रो. संदीप शर्मा, यूटीयू के कुलसचिव श्री आरपी गुप्ता, टनकपुर इंजीनियरिंग कॉलेज के निदेशक प्रो. अमित गुप्ता, कैंप के निदेशक डॉ. नृपेंद्र चौहान, यूजीवीएनएल के प्रबंध निदेशक श्री संदीप सिपल तथा यूपीसीएल के प्रबंध निदेशक अनिल यादव शामिल थे। कार्यक्रम के अंत में डॉ. आर. मीनाक्षी सुंदरम् ने श्री सुभाष कुमार एवं श्री एन. रविशंकर को स्मृति चिन्ह भेंट किया एवं उत्तराखंड रत्नश्री से समानित किया।
अधिकारी वर्ग एवं शिक्षाविदों की ख्यातिप्राप्त संस्था इंटरनेशनल गुडविल सोसायटी के दूसरे प्रांतीय सम्मेलन का आयोजन देहरादून में हुआ। इस सम्मेलन में उत्तराखंड सतत विकास के विषय पर मंथन किया गया तथा संवाद स्थापित किया गया। सम्मेलन में उत्तराखंड सतत विकास के रोडमैप पर डॉ. योगेंद्र नारायण, डॉ. आर. मीनाक्षी सुंदरम् श्री सुभाष कुमार, श्री एन. रविशंकर तथा ओएनजीसी की सीएमडी डॉ. अलका मित्तल ने अपने विचार प्रस्तुत किया। ग्रीन एनर्जी इलेक्ट्रिक वाहनों के प्रमोशन पर चर्चा की गई। गंधन डिटिंग सोसायटी के सदस्यों ने डॉ. आर मीनाक्षी सुंदरम् के साथ संवाद किया।
इंटरनेशनल गुडविल सोसायटी की तरफ से उन्हें उत्तराखंड रत्नश्री सम्मान से सम्मानित किया गया। यह सम्मान उनके प्रतिनिधि ओएनजीसी के महाप्रबंधक (एचआर)एवं इंचार्ज सीएसआर श्री रामराज द्विवेदी ने ग्रहण किया।
सम्मेलन में श्रीनगर (गढ़वाल), हरिद पर सहारनपुर, रूड़की चैप्टर के प्रतिनधियों ने भी प्रतिभाग किया। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में गणमान्य लोगों ने शिरकत की।




