हरिद्वार 21 अगस्त (कुलभूषण) महानगर कांग्रेस कमेटी हरिद्वार के तत्वाधान में यू के एस एस सी उत्तराखंड अधीनस्थ चयन आयोग भर्ती में हुई भारी धांधली व घोटालों के विरोध में प्रदेश की भाजपा सरकार का पुतला दहन कर प्रदर्शन किया गया। प्रदर्शन के दौरान पूर्व राज्यमंत्री व प्रदेश महासचिव डॉ संजय पालीवाल ने कहा कि आज प्रदेश में युवाओं के साथ धोखा किया जा रहा है उनसे नौकरियों में भर्ती के लिए 15. 15 लाख हल किये हुए प्रश्नपत्र देकर योग्य बेरोजगारों का भविष्य बर्बाद किया जा रहा है। महानगर अध्यक्ष संजय अग्रवाल ने कहा कि उत्तराखंड सरकार युवा विरोधी है।योग्य युवाओं के साथ धोखा कर के अयोग्य बेरोजगारों को पर्दे के पीछे से 15. 15 लाख रुपए लेकर भर्ती किया जा रहा है।इसमें सरकार के विभागीय सचिव व मंत्री शामिल हैं। उनके खिलाफ दंडनात्मक कार्रवाई होनी चाहिए।
प्रदेश महासचिव अनिल भास्कर ने कहा कि चुनाव में यह सरकार 2 करोड़ युवाओं को प्रतिवर्ष रोजगार देने की बात कर रही थी परंतु इसके विपरीत युवाओं का भविष्य बर्बाद करके स्वयं सरकार योग्य बेरोजगारों का भविष्य खुले आम बेच रही है। इसके पीछे सीधे.सीधे सरकार का हाथ है। इसकी जांच होनी चाहिए तथा दोषियों को जेल की सलाखों के पीछे होना चाहिए।महिला जिलाध्यक्ष विमला पांडे तथा पूर्व पालिका अध्यक्ष प्रदीप चौधरी ने कहा कि यह सरकार शुरू से ही घोटालेबाज है जब से उत्तराखंड में भाजपा की सरकार बनी है यह घोटालों में लिप्त हैं। कार्यक्रम में यशवंत सैनी शुभम अग्रवाल अशोक उपाध्याय ई आकाश बिरला पार्षद तहसीन अंसारी पार्षद हाजी साहबुद्दीनपार्षद जफर अब्बासी पार्षद मेहरबान खान रणवीर शर्मा जाहिद अंसारी पराग चाकलान आदि उपस्थित थे।
फोटो न02
22 से 25 अगस्त तक प्रदेश के अन्य पिछड़ा वर्ग के कार्यवाहक अध्यक्ष व उपाध्यक्ष जनपद हरिद्वार के भ्रमण पर
हरिद्वार 21 अगस्त (कुलभूषण) संजय नेगी कार्यवाहक अध्यक्ष एवं डॉ0 अंकित आर्य उपाध्यक्षए उत्तराखंड अन्य पिछड़ा वर्ग आयोग आगामी 22 से 25 अगस्तए2022 तक हरिद्वार जनपद के भ्रमण पर रहेंगेए जिसमें वे अन्य पिछड़ा वर्ग के व्यक्तियों से सम्बन्धित विभिन्न समस्याओं एवं शिकायतों का मौके पर ही जन.सुनवाई करते हुये उनका निराकरण करेंगे।
सचिवए उत्तराखण्ड अन्य पिछड़ा वर्ग आयोग शेखर प्रकाश पटवा ने बताया कि आयोग के संजय नेगी कार्यवाहक अध्यक्ष एवं डॉ0 अंकित आर्य उपाध्यक्षए उत्तराखंड अन्य पिछड़ा वर्ग आयोग आगामी दिनांक 22 अगस्त को 11ण्00 बजे विकास खंड.लक्सर के सभागार कक्ष में 23 अगस्त2022 को 11.00 बजे विकासखण्ड.नारसन के विकासखण्ड सभागार कक्ष नारसन में 24 अगस्त 2022 को 11.00 बजे नगर निगम रूड़की के सभागार कक्ष में तथा 25 अगस्त को 11.00 बजे विकासखण्ड भगवानपुर के विकास खण्ड सभागार कक्ष भगवानपुर में अन्य पिछड़े वर्ग के व्यक्तियों के साथ उनकी समस्याओं के संबंध में जनसंवाद कार्यक्रम व जनसंवाद के दौरान प्राप्त अन्य पिछड़ा वर्ग के उत्पीड़न से संबंधित समस्त शिकायती प्रकरण अन्य पिछड़े वर्ग के जाति प्रमाण पत्र से संबंधित प्रकरण अन्य पिछड़ा वर्ग के छात्रवृत्ति इत्यादि से संबंधित शिकायतों का जनसुनवाई में अनुश्रवण एवं संबंधित विभागीय अधिकारियों के माध्यम से शिकायतों का निराकरण करेंगे।




