Thursday, May 7, 2026
HomeStatesUttarakhandदेहरादून में पशुपालकों, दुग्ध उत्पादकों और मत्स्य पालकों से संवाद  सीएम...

देहरादून में पशुपालकों, दुग्ध उत्पादकों और मत्स्य पालकों से संवाद  सीएम धामी बोले— ग्रामीण अर्थव्यवस्था को मिल रही नई मजबूती

देहरादून। मुख्यमंत्री ने देहरादून में आयोजित पशुपालकों, दुग्ध उत्पादकों और मत्स्य पालकों के संवाद कार्यक्रम में प्रतिभाग किया, जहां उनका भव्य स्वागत किया गया। इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने कहा कि उत्तराखंड में पशुपालन, दुग्ध उत्पादन और मत्स्य पालन के क्षेत्र में लगातार उल्लेखनीय प्रगति हो रही है। किसान भाई-बहन तेजी से आगे बढ़ते हुए अपनी आजीविका मजबूत कर रहे हैं और ग्रामीण अर्थव्यवस्था को नई मजबूती दे रहे हैं।

मुख्यमंत्री ने कहा कि वर्ष 2022 से राज्य सरकार लगातार ऐसी नीतियों पर कार्य कर रही है, जिनसे किसानों और पशुपालकों को सीधा लाभ मिल सके, उनकी आर्थिक स्थिति मजबूत हो और रोजगार के नए अवसर सृजित हों। उन्होंने कहा कि सरकार अनुदान सहित विभिन्न योजनाओं के माध्यम से किसानों को हर संभव सहायता देने का प्रयास कर रही है।

इस दौरान कैबिनेट मंत्री सौरभ बहुगुणा ने कहा कि सरकार की कोशिश है कि लाभार्थियों को सीधे मुख्यमंत्री के सामने बुलाकर उनकी समस्याएं, सुझाव और योजनाओं का फीडबैक लिया जाए, ताकि भविष्य की योजनाओं को और प्रभावी बनाया जा सके।

कार्यक्रम में पहुंचे लाभार्थियों ने भी सरकार की योजनाओं को लाभकारी बताते हुए कहा कि ऑनलाइन पोर्टल और सरकारी सहायता के जरिए उनकी आय में बड़ा इजाफा हुआ है और उनका रोजगार पहले से अधिक मजबूत हुआ है।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments