Sunday, May 5, 2024
HomeTrending Nowअलीगढ़ में गैस सिलेंडर फटने से चार लोगों की मौत

अलीगढ़ में गैस सिलेंडर फटने से चार लोगों की मौत

अलीगढ़: उत्तर प्रदेश के अलीगढ़ में एक दर्दनाक हादसा हो गया. अलीगढ़ के देहली गेट इलाके के मोहल्ला खटीकान में एक घर में गैस सिलेंडर फट गया। धमाके में एक इमारत ​का हिस्सा गिर गया। इस हादसे में मरने वाली संख्या चार हो गयी है जबकि कई लोग घायल है। पुलिस और दमकल विभाग ने लोगों की मदद से घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जिलाधिकारी ने मजिस्ट्रियल जांच के आदेश दिए है।


देहली गेट इलाके के मोहल्ला खटीकान के पास रहने वाले सुरेन्द्र सिंह के घर में गैस सिलेंडर फट गया। इससे सुरेन्द्र सिंह के मकान के पीछे जवाहर लाल का मकान क्षतिग्रस्त हो गया। दोनों मकानों में उमराव के बेटे मनोज, अभिषेक, विक्की, जवाहर की पत्नी कांता, मोनिका, भीमसिंह उर्फ भीमा, पंकज उर्फ तिकोनी गंभीर रूप से घायल हो गये। सभी घायलों को जिला अस्पताल भेजा गया, जहां से इन्हें जेएन मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया गया। गंभीर रुप से घायल मनोज, विक्की, अभिषेक पुत्र उमराव और पंकज उर्फ तिकोनी की उपचार के दौरान मृत्यु हो गई है। जबकि अन्य लोग घायल है। जवाहर की बेटे राहुल,पुत्री मानसी और संजू को मामूली चोटे आयी है।

घटना की जानकारी पर महापौर मो. फुरकान, जिलाधिकारी चंद्रभूषण सिंह ने मौके पर पहुंच कर मामले की जानकारी ली। देररात तक राहत व बचाव कार्य जारी है। जेसीबी से मलबे को हटवाया जा रहा है और ताकि स्पष्ट हो सके कि वहां किसी का शव अब नहीं है।

मजिस्ट्रियल जांच होगी
जिलाधिकारी ने कहा कि खटीकान मोहल्ले में हुए विस्फोट की मजिस्ट्रेट जांच होगी। सिटी मजिस्ट्रेट को जांच अधिकारी बनाया गया है। 15 दिन में मामले की रिपोर्ट सिटी मजिस्ट्रेट सौंपेंगे। विस्फोट होने की वजह साफ नहीं हुई है। मामले के बारे में मुख्यमंत्री जी को अवगत करा दिया गया है। (हि.स.)

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments