Saturday, May 18, 2024
HomeStatesUttarakhandपॉलिथीन के खिलाफ चलाया अभियान

पॉलिथीन के खिलाफ चलाया अभियान

हरिद्वार (कुलभूषण) नगर निगम हरिद्वार द्वारा पोलोथीन के खिलाफ चलाये जा रहे अभियान के चलते जगजीतपुर पीठ बाजार क्षेत्र में अभियान चला कर प्रतिबंधित 30 किलो प्रतिबंधित पालीथीन को जब्त किया। तथा भविष्य मे पालीथीन का प्रयोग नहीं करने की चेतावनी दी।इस अवसर पर निरीक्षक सुनीत कुमार ने बताया कि मुख्य नगर आयुक्त के निर्देशानुसार वरिष्ठ नगर स्वास्थ्य अधिकारी के निर्देशन में पालीथीन के विरुद्ध अभियान नगर के विभिन्न क्षेत्रो मे जारी है।
इसी क्रम मे शनिवार को जगजीतपुर पीठ बाजार क्षेत्र मे अभियान चलाया गया।इस दौरान विभिन्न आठ चालान काटे गये तथा जुर्माने के रूप मे दो हजार सात सौ रुपये वसूले गये।इस दौरान निरीक्षक सुनीत कुमार विकास चौधरी पर्यावरण पर्यवेक्षक बलराम और दीपक पी आर डी जवान अभियान मे शामिल रहे।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments