Monday, July 27, 2026
HomeUncategorizedधर्म जाति और आस्था के आधार पर समाज में नफरत फैलाने का...

धर्म जाति और आस्था के आधार पर समाज में नफरत फैलाने का काम करती है भाजपा : शैलजा

भाजपा की ध्रुवीकरण की राजनीति का कांग्रेसी मुखरता से जवाब दें : शैलजा

देहरादून, भाजपा जिस तरह की ध्रुवीकरण की राजनीति करती है कांग्रेस नेताओं को उसका मुखरता से जवाब देने के लिए तैयार रहना चाहिए। यह कहना है उत्तराखंड़ दौरे पर आई कांग्रेस की केंद्रीय प्रदेश प्रभारी कुमारी शैलजा का । डेढ़ साल बाद उत्तराखंड दौरे पर आई कुमारी शैलजा ने बुधवार को कांग्रेस विधायक दल की बैठक ली जिसमें नेता विपक्ष यशपाल आर्य तथा प्रदेश अध्यक्ष करन माहरा सहित सभी बड़े कांग्रेस नेता मौजूद रहे। कुमारी शैलजा का कहना है कि भाजपा जिस तरह से धर्म जाति और आस्था के आधार पर समाज में नफरत फैलाने का काम करती है तथा ध्रुवीकरण की राजनीति करती है अब उसके बारे में आम आदमी समझ चुका है। उन्होंने कांग्रेस नेताओं को नसीहत देते हुए कहा कि अब भाजपा के झूठ और भ्रम की राजनीति से पर्दा उठ चुका है। भाजपा की इस धु्रवीकरण का जवाब देने के लिए कांग्रेस नेताओं को और अधिक मुखरता के साथ काम करने की जरूरत है।
बैठक में कांग्रेस की एकजुटता का मुद्दा भी उठा। इस पर उन्होंने कहा कि नेता विपक्ष राहुल गांधी के नेतृत्व में अब कांग्रेस का विचार और अधिक स्पष्ट हो चुका है। भाजपा का सबका साथ सबका विकास का जो नारा था उसके गुब्बारे की हवा निकल चुकी है। कांग्रेस पूरी तरह से सभी धर्म और जातियों को साथ लेकर राष्ट्रीय हित के लिए काम कर रही है। बैठक में भाजपा के वोट चोरी जैसे मुद्दे और इसे एक जन आंदोलन में बदलने की बात भी उठी। राज्य में हुए पंचायत चुनाव में हुई धांधली से लेकर अन्य तमाम मुद्दे भी चर्चाओं के केंद्र में रहे। इसमें कोई संदेह नहीं है कि बीते कुछ महीनों में जब से नेता विपक्ष के रूप में राहुल गांधी ने कार्य शुरू किया कांग्रेस के अंदर नए जोश और जज्बे का संचार हुआ है। बैठक में नेता विपक्ष यशपाल आर्य, प्रदेश अध्यक्ष करन माहरा, पूर्व प्रदेश अध्यक्ष गणेश गोदियाल, प्रीतम सिंह तथा पूर्व सीएम हरीश रावत के अलावा सूर्यकांत धस्माना, सह प्रभारी सरदार परगट सिंह और सुरेंद्र शर्मा के अलावा सभी विधायक मौजूद रहे।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments