Monday, May 6, 2024
HomeStatesUttarakhandभाजपा नेत्री ने समर्थकों सहित थामा उक्रांद का दामन

भाजपा नेत्री ने समर्थकों सहित थामा उक्रांद का दामन

देहरादून/रुद्रप्रयाग- भाजपा की वरिष्ठ नेत्री सरला खण्डूरी ने पार्टी से अलविदा कर आज छैत्रीय दल उक्रांद का दामन थाम लिया। उक्रांद के केन्द्रीय अध्यक्ष काशी सिंह ऐरी ने देहरादून स्थित दल के केन्द्रीय कार्यालय में भाजपा नेत्री को समर्थकों सहित दल की सदस्यता दिलाई।

भाजपा की प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य व पूर्व में पार्टी के विभिन्न पदों अपनी सेवा दे चुकी सरला खंडूरी उक्रांद में शामिल हो गई। आज पार्टी कार्यालय 10 कचहरी रोड़ देहरादून में पार्टी के केन्द्रीय अध्यक्ष काशी सिंह ऐरी ने उनका दल में स्वागत करते हुए सदस्यता दिलाई। सरला खण्डूरी ने भाजपा पर आरोप लगाते हुए कहा कि राज्य निर्माण की अवधारणा पर भारतीय जनता पार्टी कहीं भी खरी नहीं उतरी, आज प्रचंड बहुमत की सरकार प्रदेश के वेरोजगारों, तीर्थ पुरोहितों सहित प्रदेश की जनता की भावनाओं के साथ खिलवाड़ कर रही है।
मूल रुप से रुद्रप्रयाग जनपद निवासी सरला खण्डूरी विगत दो दशकों से भाजपा की सक्रिय सदस्य रही व जनपद से लेकर प्रदेश संगठन की जिम्मेदारियां निभा चुकी है।
इस अवसर पर उक्रांद के पूर्व अध्यक्ष बी डी रतूड़ी, सुरेन्द्र कुकरेती, लताफत हुसैन, ए पी जुयाल, किशन मेहता, सुनील ध्यानी, के एन डोभाल, जय प्रकाश उपाध्याय, बहादुर रावत, शकुंतला रावत, किरन रावत, दीपक रावत, रुद्रप्रयाग के जिलाध्यक्ष राजेंद्र नौटियाल आदि उपस्तिथ थे।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments