Monday, August 24, 2026
HomeStatesUttarakhand'मेरी माँ स्वस्थ माँ' अभियान के तहत छात्राओं को किया महिला स्वास्थ्य...

‘मेरी माँ स्वस्थ माँ’ अभियान के तहत छात्राओं को किया महिला स्वास्थ्य के प्रति जागरूक

देहरादून, माताओं के स्वास्थ्य की देखभाल और किशोरियों में स्वास्थ्य जागरूकता बढ़ाने के उद्देश्य से Can Protect Foundation ने अपने ‘मेरी माँ स्वस्थ माँ’ (Meri Maa Swasth Maa) अभियान के तहत जीजीआईसी, राजपुर रोड, देहरादून में स्वास्थ्य जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया। कार्यक्रम FICCI FLO Uttarakhand Chapter और Humans For Humanity के सहयोग से हुआ।
कार्यक्रम में छात्राओं को मासिक धर्म स्वच्छता, स्तन कैंसर और सर्वाइकल कैंसर से जुड़ी महत्वपूर्ण जानकारी दी गई। Can Protect Foundation की ओर से डॉ. रेखा खन्ना ने छात्राओं से बातचीत करते हुए बताया कि अपने स्वास्थ्य के साथ-साथ वे अपनी माताओं के स्वास्थ्य का भी ध्यान रख सकती हैं।
डॉ. रेखा ने छात्राओं को स्तन और सर्वाइकल कैंसर के शुरुआती संकेतों के बारे में जानकारी दी और समझाया कि किसी भी असामान्य बदलाव को नजरअंदाज नहीं करना चाहिए। उन्होंने समय पर चिकित्सकीय जांच और सलाह लेने के महत्व पर भी जोर दिया। कार्यक्रम के दौरान छात्राओं को सैनिटरी पैड वितरित किए गए और मासिक धर्म के दौरान स्वच्छता बनाए रखने के बारे में जानकारी दी गई।

मां के स्वास्थ्य की जिम्मेदारी समझना है अभियान का संदेश :
‘मेरी माँ स्वस्थ माँ’ अभियान का मुख्य उद्देश्य युवा पीढ़ी को अपनी माताओं के स्वास्थ्य के प्रति जागरूक करना है। Can Protect Foundation का मानना है कि अगर बच्चे अपनी मां के स्वास्थ्य को लेकर सजग होंगे, तो उसका असर पूरे परिवार पर पड़ेगा।
इसी सोच के साथ अभियान के तहत विद्यार्थियों को केवल बीमारी के बारे में जानकारी देने के बजाय उन्हें यह भी समझाया जाता है कि वे घर में अपनी मां और परिवार की महिलाओं को नियमित स्वास्थ्य जांच तथा समय पर डॉक्टर से संपर्क करने के लिए कैसे प्रोत्साहित कर सकते हैं।
Can Protect Foundation की अध्यक्ष डॉ. सुमिता प्रभाकर के मार्गदर्शन में चल रहा यह अभियान महिला स्वास्थ्य, कैंसर जागरूकता और preventive health को समाज तक पहुंचाने की दिशा में काम कर रहा है।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments