Monday, June 8, 2026
HomeTrending Nowकोरोना : उत्तराखण्ड़ में आज मिले 31 संक्रमित, एक की मौत,...

कोरोना : उत्तराखण्ड़ में आज मिले 31 संक्रमित, एक की मौत, सक्रिय मामले घटकर 446 पहुँचे

देहरादून, उत्तराखंड में आज सोमवार को बीते 24 घंटे में 31 नए कोरोना संक्रमित मिले हैं। वहीं, एक मरीज की मौत हुई है। जबकि 47 मरीजों को ठीक होने के बाद घर भेजा गया। वहीं, सक्रिय मामलों की संख्या घटकर 446 पहुंच गई है।
स्वास्थ्य विभाग की ओर से जारी बुलेटिन के अनुसार, सोमवार को 21986 सैंपलों की जांच रिपोर्ट निगेटिव आई है। तीन जिलों अल्मोड़ा, पौड़ी और रुद्रप्रयाग में एक भी संक्रमित मरीज सामने नहीं आया है। वहीं, बागेश्वर में दो, चमोली, नैनीताल, टिहरी और ऊधमसिंह नगर में एक-एक, चंपावत और उत्तरकाशी में तीन-तीन, देहरादून में 11, हरिद्वार और पिथौरागढ़ में चार-चार मरीज सामने आए हैं।  वहीं 12 दिन बाद एक मरीज की मौत हुई है। इससे पहले 27 जुलाई को दो की मौत हुई थी।

प्रदेश में अब तक कोरोना के कुल संक्रमितों की संख्या 342423 हो गई है। इनमें से 328569 लोग ठीक हो चुके हैं। प्रदेश में कोरोना के चलते अब तक कुल 7368 लोगों की जान जा चुकी है।

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments