Wednesday, April 24, 2024
HomeTrending Nowहरिद्वार के वरिष्ठ समाज सेवी जगदीश लाल पाहवा बने राष्ट्रीय हनुमान दल...

हरिद्वार के वरिष्ठ समाज सेवी जगदीश लाल पाहवा बने राष्ट्रीय हनुमान दल के गढ़वाल क्षेत्रीय प्रभारी

हरिद्वार 9 जुलाई (कुलभूषण)  राष्ट्रीय हनुमान दल नॉएडा गौतमबुद्ध नगर उत्तर प्रदेश अखण्ड हिन्दू राष्ट्र निर्माण, जनसँख्या नियंत्रण कानून, गौ रक्षा, धर्म रक्षा, नारी रक्षा, संत रक्षा, राष्ट्र सेवा मानव सेवा के लिए समर्पित एवं दृढ़ संकल्पित है |
राष्ट्रीय हनुमान दल की कोर कमेटी, राष्ट्रीय संस्थापक एवं अध्यक्ष रोहित सिंह हिन्दू एवं राष्ट्रीय संरक्षक परम श्रद्धेय महामंडलेश्वर स्वामी रूपेंद्र प्रकाश जी महाराज जी की अनुशंसा पर समाजसेवी जगदीश लाल पाहवा के संस्कार, नम्रता, हिन्दू समाज के प्रति श्रद्धा और समाज के प्रति भावना को देखते हुए नियुक्ति पत्र देकर गढ़वाल क्षेत्रीय प्रभारी पद पर नियुक्त किया गया |
उक्त आयोजन में रोहित सिंह (राष्ट्रीय अध्यक्ष), पंकज सिंह (राष्ट्रीय संयोजक), जितेंद्र सिंघल (राष्ट्रीय संगठन महामंत्री), चरण सिंह रावल (राष्ट्रीय कोषाध्यक्ष), सुनील सिंह राठौर (गुजरात प्रदेश अध्यक्ष) हिरा लाल कश्यप (पूर्व राजयमंत्री -उ०प्र०अध्यक्ष), प्रदीप कुमार तेवतिया (प्रदेश महासचिव उ०प्र०) एवं राष्ट्रीय हनुमान दल की राष्ट्रीय कार्यकारिणी के सदस्य उपस्थित रहे |

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments