हरिद्वार (कुलभूषण)पश्चिम बंगाल, असम पुडुचेरी विधानसभा चुनाव परिणामों में मिली जीत का जश्न मनाया भारतीय जनता पार्टी कार्यकर्ताओं और पदाधिकारी ने भाजपा जिला अध्यक्ष आशुतोष शर्मा के नेतृत्व में आर्य नगर (गाज़ीवाली) चौक पर एकत्र होकर जीत का जश्न मनाया।
कार्यकर्ताओं ने आतिशबाजी कर ढोल-नगाड़ों की थाप पर नृत्य किया और एक-दूसरे को मिठाई खिलाकर बधाई दी।
इस दौरान ‘जय श्री राम’ और ‘भारत माता की जय’ के नारे भी लगाए गए और आतिशबाजी कर जीत की खुशी मनाई गई।
भाजपा जिला अध्यक्ष आशुतोष शर्मा ने कहा कि बंगाल की जनता ने तुष्टिकरण की राजनीति को नकार कर विकास और राष्ट्रवाद को चुना है। यह जीत प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के ‘विकसित भारत’ के संकल्प को और मजबूती देगी।
बंगाल की जनता ने विकास, सुरक्षा, महिला सम्मान और भ्रष्टाचार मुक्त शासन के पक्ष में अपना जनादेश देकर यह स्पष्ट कर दिया है कि अब राज्य में परिवर्तन की नई शुरुआत होगी।
भारतीय जनता पार्टी सभी मतदाताओं, कार्यकर्ताओं एवं समर्थकों का हृदय से आभार व्यक्त करती है और विश्वास दिलाती है कि “सबका साथ, सबका विकास, सबका विश्वास” के संकल्प के साथ बंगाल को प्रगति के नए आयामों तक पहुंचाने का कार्य किया जाएगा।
हरिद्वार की जनता भी इस ऐतिहासिक जीत से उत्साहित है और प्रत्येक कार्यकर्ता अपने आप को गौरवान्वित महसूस कर रहा है।
इस अवसर पर भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष शैलेंद्र सिंह बिष्ट ने कार्यकर्ताओं को पश्चिम बंगाल, असम और पुडुचेरी में भाजपा की जीत की बधाई और शुभकामनाएं दी।
इस अवसर पर रानीपुर विधायक आदेश चौहान, शिवालिक नगर पालिका अध्यक्ष राजीव शर्मा, दर्जाधारी राज्य मंत्री डॉ जयपाल चौहान, ओमप्रकाश जमदग्नि, पूर्व जिलाध्यक्ष संदीप गोयल, जिला महामंत्री हीरा सिंह बिष्ट ,संजीव चौधरी, जिला उपाध्यक्ष लव शर्मा, सीमा चौहान लोकेश पाल ,जसबीर बसेड़ा विनीत जोली, सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता और पदाधिकारी उपस्थित रहे।



Recent Comments