Monday, May 6, 2024
HomeTrending Nowबंशीधर भगत के बयान से भाजपा का असली चेहरा आया जनता के...

बंशीधर भगत के बयान से भाजपा का असली चेहरा आया जनता के सामने : काग्रेस

हरिद्वार 7 जनवरी (कुल भूषण) प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष प्रीतम सिंह के निर्देश पर महानगर कांग्रेस कमेटी, हरिद्वार ने भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष बंशीधर भगत  के विरूद्व नारेबाजी कर विरोध प्रर्दषन भगत सिंह चौक पर किया।

विदित हो कि भाजपा अध्यक्ष ने  कांग्रेस की नेता विधानसभा नेता प्रतिपक्ष इंदिरा हरदेश के लिए कुमायूं में एक जनसभा के दौरान अभद्र भाषा का इस्तेमाल किया था जिसको लेकर यह धरना प्रदर्शन किया गया। प्रदेश महासचिव डॉ संजय पालीवाल ने कहा कि भाजपा की सरकार जब से केंद्र व प्रदेश में बनी है सत्ता के मद में चूर होकर लगातार महिलाओं का शोषण कर रहे हैं तथा उनकी बेइज्जती कर रहे हैं इनका चाल चरित्र उजागर हो गया है

महानगर अध्यक्ष संजय अग्रवाल व पूर्व विधायक अमरीश कुमार ने कहा कि कांग्रेस भाजपा का चाल चरित्र जनता के सामने लेकर आई है भाजपा इन लोगों को कितना भी बचा ले परंतु आने वाले चुनाव में जनता इनको वोट की ताकत से धरातल पर लाऐगी ।महिला जिलाध्यक्ष विमला पांडे व वरिष्ठ नेता नईम कुरैशी ने कहा की  महिलाओ की  इज्जत करनी चाहिए      हमारे      यहां महिलाओं की तुलना देवीयों से की जाती है गंगा से की जाती है।इन्होंने जो मातृशक्ति के साथ व्यवहार किया है मां गंगा इनको इनके किये सजा जरूर देगी।

मेयर अनिता शर्मा ग्रामीण जिलाध्यक्ष धर्मपाल सिंह, श्रमिक नेता राजवीर सिंह,पूर्व सचिव महेश राणा ने अपने संबोधन में कहा कि जब जब यह भाजपा के लोग मातृशक्ति को अपशब्द कहेंगे या इनकी इज्जत के बारे में बोलेंगे कांग्रेस हमेशा मातृशक्ति के साथ खड़ी रही है तथा खड़ी रहेगी तथा जब तक बंशीधर भगत को प्रदेश अध्यक्ष से नहीं हटाया जाता कांग्रेस चुप बैठने वाली नहीं है।

कार्यक्रम    में   प्रदेश सचिव प्रदीप चौधरी  अंजू द्विवेदी  अशोक शर्मा  रवि कश्यप  राजीव भार्गव अमन गर्ग  तहसीन अंसारी जफर अब्बासी अनुज सिंह धर्मपाल ठेकेदार  सुंदर सिंह मनवाल अरविंद चंचल मोहन राणा लक्ष्मी प्रसाद सत्येंद्र वशिष्ठ दिग्विजय सिंह अनिल शर्मा ने भी अपने विचार प्रकट किए।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments