Tuesday, April 30, 2024
HomeStatesUttarakhandवन निगम कर्मचारियों ने मुख्यालय पर दिया धरना, शाम को कैंडल मार्च

वन निगम कर्मचारियों ने मुख्यालय पर दिया धरना, शाम को कैंडल मार्च

देहरादून। वन विकास निगम कर्मचारियों ने वसली रोकने को लेकर सरकार और निगम प्रबंधन के खिलाफ पूरी तरह मोर्चा खोल दिया है। कर्मचारियों ने मंगलवार को दिन में निगम मुख्यालय में धरना दिया। जबकि शाम को गांधी पार्क में कैंडल मार्च निकाला जाएगा।
वन विकास निगम कर्मचारी संघ के अध्यक्ष बीएस रावत ने बताया कि जो कर्मचारियों से वसूली हो रही है वह गलत है। इसके खिलाफ लगातार मांग के बाद भी सरकार ने कर्मचारियों की सुध नहीं ली। अब कर्मचारी अपनी लड़ाई को तेज करने जा रहे हैं। लगातार निगम मुख्यालय पर धरना दिया जाएगा, इसके अलावा रोजाना शाम को कैंडल मार्च अलग अलग जगहों पर निकाला जाएगा।
मंगलवार को गांधी पार्क, बुधवार को वन मंत्री आवास, गुरुवार को विधायक आवास, शुक्रवार को विस और शनिवार को घंटाघर पर कैंडल मार्च निकाला जाएगा। इसके बाद 14 नवंबर को आगे के आंदोलन की रणनीति तैयार की जाएगी। वरिष्ठ उपाध्यक्ष टीएस बिष्ट ने कहा कि कर्मचारियों से हो रही वेतन कटौती व वसूली को अब कर्मचारी फाइनल लड़ाई लड़ने जा रहे हैं। धरने में राम प्रकाश राघव, पूरण रावत, गोविंद मेहरा, राजेंद्र सेमवाल, टीएस बिष्ट और प्रमोद शर्मा आदि रहे।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments