Saturday, May 2, 2026
HomeTrending Nowअंकिता भंडारी को न्याय और वीआईपी अपराधियों की गिरफ्तारी को लेकर विधानसभा...

अंकिता भंडारी को न्याय और वीआईपी अपराधियों की गिरफ्तारी को लेकर विधानसभा घेराव

देहरादून, अंकिता भंडारी न्याय यात्रा संयुक्त संघर्ष मंच द्वारा देहरादून विधानसभा का घेराव किया गया । मंच की कमला पंत ने कहा कि भाजपा सरकार एक दिन नारी शक्ति वंदन विधान सभा सत्र लाकर महिला हितैषी होने की नौटंकी कर रही है ।
अंकिता भंडारी हत्याकांड को 3 वर्ष से भी ऊपर हो गए उस हत्या के वीआईपी अपराधी खुलेआम घूम रहे हैं और मुख्यमंत्री के साथ फोटो खिंचवा रहे हैं लेकिन आजतक उनको ना गिरफ्तार किया गया ना उनपर कारवाई हो रही है । मुख्यमंत्री पुष्कर धामी पूरी ने ताकत लगा रखी है कि किसी तरह अंकिता हत्याकांड के वीआईपी अपराधियों को बचाया जाए क्योंकि जिन वीआईपी के नाम सामने आए हैं वो दुष्यंत गौतम और अजय कुमार भाजपा के बड़े पदाधिकारी हैं ।
मंच की निर्मला बिष्ट ने कहा कि मुख्यमंत्री पुष्कर धामी और भाजपा सरकार को नारी वंदन के नाम पर एक दिन का विधानसभा सत्र करते हुए शर्म नहीं आती है । प्रदेश में आए दिन स्वास्थ्य सुविधाओं के कारण महिलाओं को अपनी जान गंवानी पड़ रही है, प्रदेश में आए दिन महिलाओं की हत्या हो रही है, पहाड़ में जंगली जानवरों के हमलों के कारण महिलाएं अपनी जान गंवा रही है और अंकिता भंडारी की हत्या के वीआईपी अपराधी भाजपा नेताओं के साथ खुलेआम घूम रहे हैं । क्या भाजपा सरकार ने महिलाओं के इन विषयों पर कभी चर्चा करी लेकिन एक दिन का नारी वंदन सत्र की राजनीतिक नौटंकी कर रही है ।
मंच की उमा भट्ट ने कहा भाजपा का चाल चरित्र महिला विरोधी है, अंकिता भंडारी हत्याकांड के VIP अपराधियों को पालने पोषने वाली भाजपा नारी वंदन के नाम पर केवल राजनीतिक नौटंकी कर रही है ।
मंच की आंदोलनकारी ऊषा भट्ट ने कहा भाजपा महिलाओं का शोषण करने वाली पार्टी है और उनके राज में लगातार महिला अपराध बढ़ रहे हैं, अंकिता भंडारी की हत्या में भी भाजपा से जुड़े लोग ही थे, यही भाजपा का चाल और चरित्र है I
मंच ने चेतावनी दी कि अंकिता भंडारी हत्याकांड के VIP अपराधियों को गिरफ्तार करके सजा नहीं दी जाती तो वो भाजपा के पदाधिकारियों का घेराव करेंगे ।
अंकिता न्याय यात्रा संयुक्त संघर्ष मंच ने एलआईसी बिल्डिंग से रैली निकालते हुए विधानसभा की तरह कूच किया जिसे पुलिस ने रिस्पना पुल के पास बैरकेडिंग लगाकर रोक दिया, बैरकेडिंग पार करने की कोशिश में मंच के आंदोलनकारियों द्वारा पुलिस के धक्का मुक्की हुई । मंच के सदस्य बैरिकेडिंग के पास ही सड़क पर बैठ गए और सभा करी और भाजपा सरकार को महिला विरोधी बताते हुए नारे लगाए।
विधानसभा घेराव में पूर्व कमिश्नर एस एस पांगती, ऊषा भट्ट, पद्मा गुप्ता, विमला कोली, विपिन नेगी, ब्रिगेडियर(रि.) सर्वेश डंगवाल, पी सी थपलियाल, पूर्व आईएएस विनोद रतूड़ी, पंकज क्षेत्री, शकुंतला, मंजू बलोदी, विजया नैथानी, अनिल डोभाल, सूरज नेगी, तुषार, मातेश्वरी रजवार, भुनेश्वरी कठैत कृष्णा सकलानी, तान्या, दीपा, पार्वती नेगी , सुशीला अमोली, सुलोचना आदि कई लोग शामिल हुए ।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments