Tuesday, April 30, 2024
HomeStatesUttarakhandशिक्षा, स्वास्थ्य, रोजगार से ही समाज का विकासः महंत कपिल मुनि

शिक्षा, स्वास्थ्य, रोजगार से ही समाज का विकासः महंत कपिल मुनि

हरिद्वार 06 अक्टूबर( कुल भूषण शर्मा) हरेराम आश्रम के पीठाधीश्वर महामंडलेश्वर महंत कपिल मुनि महाराज ने कहा कि किसी भी क्षेत्र,समाज और संस्था के विकास में तीन चीजें शिक्षा, स्वास्थ्य और रोजगार का महत्वपूर्ण योगदान रहता है। हमारा सर्वप्रथम प्रयास यह रहना चाहिए कि लोगों को रोजगार के अवसर मुहैया करा सके। शिक्षा का उचित प्रबंध करें और लोगों के स्वास्थ्य का ख्याल रखे।। ऐसा करने से कोई भी क्षेत्र, संस्था, समाज विकास की गति में अग्रणी रहता है। उन्होंने पूर्वांचल उत्थान संस्था के प्रयासों की सराहना करते हुए हर संभव मदद का आश्वासन दिया।

महंत आलोक गिरी की अध्यक्षता में पूर्वांचल उत्थान संस्था के सदस्यता विस्तार कार्यक्रम समापन हुआ। जिसमें पूर्वांचल समाज के लोगों ने बढ़ चढ़कर हिस्सा लिया और संगठन की सदस्यता ली। कार्यक्र में सीएमओ, हरिद्वार डा. एसके झा, भारतीय चिकित्सा परिषद के उत्तराखंड बोर्ड के सदस्य डा. महेन्द्र राणा और ज्ञानप्रकाश पांडे का करोना काल में बेहतर कार्य करने के लिए शाल भेंटकर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए महंत आलोक गिरी ने कहा कि हरिद्वार में बड़ी संक्ष्या में पूर्वांचल के लोग निवास करते है। आपसी मेल और समन्वय के अभाव में काफी दिक्क्तों का सामना करना पड़ता है। इसीलिए उन्होंने संस्था के माध्यम से सभी लोगों को एक मंच पर लाने का कार्य किया है।संस्था के कार्यकारी अध्यक्ष आशुतोष पांडे ने कहा की संस्था सदैव पूर्वांचल वासियों के हित संरक्षण में संलग्न है। कार्यक्रम का संचालन सूर्य नारायण झा महामंत्री पूर्वांचल उत्थान संस्था ने किया।

इसके पूर्व कार्यक्रम का शुभारंभ संतो के माध्यम से मां भारती की प्रतिमा का माल्यार्पण तथा दीप  प्रज्वलन कर किया। इसके बाद सूर्य नारायण झा संस्था का परिचय कराया। उन्होंने कार्यक्रक का सफल आयोजन के लिए राम सागर यादव ,काली प्रसाद साह, विष्णुदेव शाह, विनोद शाह ,राम सागर जयसवाल, कामेश्वर यादव ,पंडित विनय मिश्र, विकास कुमार झा, विनोद शर्मा ,कृष्ण कुमार यादव, राम अवतार सिंह, राकेश शर्मा का आभार जताया। कार्यक्रम में डा. नारायण पंडित, डा. निरंजन मिश्र, सुमन झा, केके झा, नरेश मोहन झा, रघु झा प्रकाश झा, बबलू झा, अवधेश झा सहित बड़ी संख्या में लोग मौजूद रहे।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments