Thursday, March 28, 2024
HomeTrending Nowमंत्रिमंडल विस्तार में पंजाबी विधायक को भी सम्मलित करें सरकार: संजय चोपड़ा

मंत्रिमंडल विस्तार में पंजाबी विधायक को भी सम्मलित करें सरकार: संजय चोपड़ा

हरिद्वार 06 अक्टूबर( कुल भूषण शर्मा) उत्तराखंड सरकार में मंत्रिमंडल के विस्तार को लेकर पंजाबी सहायक सभा के प्रांतीय अध्यक्ष संजय चोपड़ा  ने भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जय प्रकाश नड्डा सहित  भाजपा के  षीर्श नेताओं से मांग की उत्तराखंड सरकार में मंत्रिमंडल का विस्तार किया जाए शीघ्र, मंत्रिमंडल विस्तार में पंजाबी विधायक जोकि काफी समय से विधायक चुनते जाते रहे है, जिसमे विधायक हरबंस कपूर, प्रदीप बत्रा, उमेश शर्मा (कऊ), हरभजन सिंह चीमा, राजकुमार ठुकराल जैसे वर्तमान भाजपा विधायक शामिल है।

संजय चोपड़ा ने कहा उत्तराखंड गठन के उपरांत जितनी भी सरकारें उत्तराखंड राज्य में बनी है चाहे वो भाजपा की हो या कांग्रेस की सभी सरकारों में पंजाबी समाज के प्रतिनिधियों को विशेष रूप से ध्यान में रखते हुए पूर्व के सरकार के मंत्रिमंडलो में सम्मलित किया जाता रहा है। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत द्वारा सरकार में मंत्रिमंडल विस्तार में पंजाबी विधायको में से  मंत्रिमंडल में सम्मलित किया जाना न्यायसंगत होगा। उन्होंने यह भी कहा उत्तराखंड राज्य में 2022 के विधानसभा चुनाव को ध्यान में रखते हुए पंजाबी समुदाय को साथ लेकर पुनः राज्य में भाजपा सरकार की वापसी की राह आसान हो सके A

 

इस अवसर पर भाजपा हाईकमान से पंजाबी विधायक को मंत्रिमंडल में सम्मलित किये जाने की मांग  करने वालो में   राजेश खुराना, ओमप्रकाश भाटिया, नीरज सब्बरवाल, राजेश अरोड़ा, अजय सडाना, कुलदीप खन्ना, रवि अरोड़ा, हंसराज दुआ, मोहन सहगल, वीरेंद्र कुमार, बंटी भाटिया, हरीश भाटिया, अमित नैय्यर आदि प्रमुख रूप से शामिल रहें।

 

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments