चिरविटिया में दो दिवसीय कृषि विकास मेला सह प्रदर्शनी का रंगारंग समापन

0
38

देवेन्द्र चमोली
रुद्रप्रयाग – बीर चन्द्र सिंह गढ़वाली उत्तराखण्ड औद्यानिकी एवं बानकी विश्वविद्यालय भरसार पौड़ी द्वारा आयोजित दो दिवसीय किसान मेला सह प्रदर्शनी का चिरविटिया में आज रंगारंग कार्यक्रम के साथ समापन हो गया।
पर्वतीय कृषि महाविद्यालय चिरविटिया में आयोजित कार्यक्रम के समापन अवसर पर कैबिनेट मंत्री भरत सिंह चौधरी उपस्थित रहे। इस अवसर पर उन्होंने जनपद के प्रगतिशील किसानों को सम्मानित किया। कार्यक्रम आयोजक औद्यानिक एंव बानकी विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो बी पी भट्ट ने मुख्य अतिथि का स्वागत किया गया।
मेले में जनपद के कृषकों सहित स्थानीय जनता ने बढ़-चढ़कर प्रतिभाग किया मेले में जनपद भर से आए प्रगतिशील कृषकों द्वारा कृषि संबंधित अपने अनुभव मंच से साझा किये। इस अवसर पर स्थानीय महिला मंगल दलों द्वारा सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किये गये।
बता दें कि बीते एक नवम्बर को मेले का उद्घाटन जिला पंचायत उपाध्यक्ष ऋतु नेगी, पूर्व प्रमुख प्रोफेसर महावीर सिंह नेगी, जिला पंचायत सदस्य निर्मला बहुगुणा,औद्यानिक एंव बानकी विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो बी पी भट्ट द्वारा दीप प्रज्वलित कर किया गया।
किसान मेले मे किसानो को आधुनिक कृर्षि, तकनिकी, उन्नत बीज, बागवानी, यंत्रो तथा सरकारी योजनाओं की जानकारी दी गयीl
मेले मे विभिन्न विभागो एवं संस्थानो की ओर से प्रदर्शनी भी लगायी व स्टाल भी लगाये गयेl
किसान मेले मे दूर दराज गाँवो से आये हुए कृर्षि क्षेत्र मे बेहतरीन कार्य करने वाले किसानो को भरसार विश्वविद्यालय के द्वारा सम्मान पत्र देकर सम्मानित किया गया, मेले कृर्षि वैज्ञानिको ने प्रतिभाग कियाl। इस अवसर पर छैत्रीय जनता व जनप्रतिनिधि मौजूद थे।May be an image of text

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here