हडको द्वारा आढ़त बाजार शिफ्टिंग के लिए जारी किए 50 करोड़

0
414

मसूरी देहरादून विकास प्राधिकरण की महत्वाकांक्षी योजना देहरादून का आढ़त बाजार के ब्राह्मणवाला के पास शिफ्ट होने जा रहा है। हडको क्षेत्रीय प्रमुख संजय भार्गव द्वारा बताया गया कि मसूरी-देहरादून विकास प्राधिकरण (एमडीडीए) को इस महत्वाकांक्षी योजना हेतु 70 करोड़ का ऋण स्वीकृत हुआ था इसमें 50 करोड़ की राशि मुआवजा वितरण हेतु आज जारी कर दी गई है । जिससे बाजार की शिफ्टिंग और सड़क चौड़ीकरण की प्रक्रिया शुरू हो सकेगी।
नए बाजार में मल्टीस्टोरी पार्किंग, ओवरहेड टैंक, सीवर और ड्रेनेज सिस्टम जैसी आधुनिक सुविधाएं का कार्य गतिमान है । सहारनपुर चौक से तहसील चौक तक सड़क चौड़ीकरण किया जाएगा, जिससे शहर के ट्रैफिक को राहत मिलेगी।

नए बाजार से शहर के ट्रैफिक को राहत मिलेगी और जाम की समस्या कम होगी। आढ़त कारोबारियों को आधुनिक सुविधाओं से युक्त नया केंद्र मिलेगा यह परियोजना देहरादून शहर के बुनियादी ढांचे को नया आकार देने की दिशा में एक बड़ा कदम है।