Wednesday, September 25, 2024
HomeTrending Nowयात्रियों से भरा बोलेरो वाहन दुर्घटनाग्रस्त, 14 का रेसक्यू एक लापता

यात्रियों से भरा बोलेरो वाहन दुर्घटनाग्रस्त, 14 का रेसक्यू एक लापता

(देवेंन्द्र चमोली)
रुद्रप्रयाग- गौरीकुण्ड के पास यात्रियों से भरा एक बोलेरो वाहन दुर्घटनाग्रस्त हो गया। वाहन में सवार 14 यात्रियों का रेसक्यू कर नजदीकी स्वास्थ्य केन्द्र पहुँचाया गया। जबकि एक यात्री अभी तक लापता बताया जा रहा है।
घटना प्रातःलगभग 10 बजे की है यात्रियों से भरा एक बोलेरो वाहन (UK09TA0266) गौरीकुण्ड के समीप दुर्घटनाग्रस्त होकर खाई में गिर गया है। सूचना मिलते ही चौकी गौरीकुण्ड, कोतवाली सोनप्रयाग का पुलिस बल, एसडीआरएफ, एनडीआरएफ, डीडीआरएफ व प्रशासन की टीमों ने मौके पर पहुँच कर रेस्क्यू कार्य किया गया। गम्भीर रुप से घायल 6 यात्रियों को एम्स रैफर किया गया है।
पुलिस द्वारा मिली जानकारी के अनुशार निकाले गये व्यक्तियों का विवरणः-
1. पिंकी निवासी अयोध्या उत्तर प्रदेश (उम्र 35 वर्ष)
2. आर्यन निवासी अयोध्या उत्तर प्रदेश (उम्र 1 वर्ष)
3. महेश निवासी अयोध्या उत्तर प्रदेश (उम्र 35 वर्ष)
4. सरिता निवासी अयोध्या उत्तर प्रदेश (उम्र 25 वर्ष)
5. विदिशा निवासी कोलकाता पश्चिम बंगाल (उम्र 22 वर्ष)
6. पी. भोमि निवासी कोलकाता पश्चिम बंगाल (उम्र 29 वर्ष)
7. मंजू दास निवासी कोलकाता पश्चिम बंगाल (उम्र 68 वर्ष)
8. दीप पवन निवासी कोलकाता पश्चिम बंगाल (उम्र 15 वर्ष)
9. सोमिस्ता दास निवासी कोलकाता पश्चिम बंगाल (उम्र 40 वर्ष)
10. सैमोली निवासी कोलकाता पश्चिम बंगाल (उम्र 58 वर्ष)
11. मॉलोनिका दास कोलकाता पश्चिम बंगाल (उम्र 58 वर्ष)
12. सोनिमा दास कोलकाता पश्चिम बंगाल (उम्र 40 वर्ष)
13. राजेश निवासी दिल्ली (उम्र 50 वर्ष)
14. देवासीस दास निवासी कोलकाता पश्चिम बंगाल (उम्र 47 वर्ष)
इनमें से कुछ लोगों को चोटें आयी हैं, जिनको सोनप्रयाग स्थित चिकित्सालय में भर्ती कराया गया है।
पश्चिम बंगाल से सम्बन्धित यात्रियों द्वारा बताये गये विवरण के अनुसार 01 व्यक्ति सुनील दास निवासी कोलकाता पश्चिम बंगाल (उम्र 68 वर्ष) भी उनके साथ वाहन में सवार थे। जिनकी ढूंढ खोज जारी है।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments