Friday, June 5, 2026
HomeStatesUttarakhandदेहरादून का गंगोत्री विहार में 79 वां स्वतंत्रता दिवस देशभक्ति के रंग...

देहरादून का गंगोत्री विहार में 79 वां स्वतंत्रता दिवस देशभक्ति के रंग में रंगा

देहरादून, गंगोत्री विहार कॉलोनी में समिति की ओर से 79 वां स्वतंत्रता दिवस बड़े हर्षोल्लास और गरिमामय माहौल में मनाया गया। सुबह से ही कॉलोनी के माहौल में देशभक्ति की सुगंध घुली हुई थी। कार्यक्रम में कॉलोनी के सभी महिला-पुरुष और बच्चों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।

 

समारोह की शुरुआत ध्वजारोहण के साथ हुई, जहां समिति के पदाधिकारियों और वरिष्ठ सदस्यों ने तिरंगे को सलामी दी। राष्ट्रगान की गूंज से वातावरण गूंज उठा। इसके बाद समिति की महिलाओं ने मनमोहक देशभक्ति गीत प्रस्तुत कर लोगों के दिलों में देशप्रेम की लौ और प्रज्वलित कर दी।

 

कार्यक्रम में देश के स्वतंत्रता सेनानियों और संविधान निर्माताओं के योगदान को याद करते हुए प्रेरणादायक भाषण भी दिए गए। बच्चों ने सांस्कृतिक प्रस्तुतियों, देशभक्ति कविताओं और नृत्यों के माध्यम से माहौल को और जीवंत बना दिया।

 

समिति के अध्यक्ष अध्यक्ष सोन सिंह सजवान ने अपने संबोधन में कहा कि गणतंत्र दिवस केवल एक राष्ट्रीय पर्व नहीं, बल्कि यह हम सभी को एकजुट होकर देशहित में कार्य करने की प्रेरणा देता है। उन्होंने यह भी घोषणा की कि आने वाले समय में गंगोत्री विहार में ऐसे आयोजन और भी बड़े पैमाने पर किए जाएंगे, ताकि नई पीढ़ी में देशभक्ति और सामाजिक एकता की भावना को और प्रबल किया जा सके। अंत में सभी ने मिलकर ‘भारत माता की जय’ और ‘वंदे मातरम्’ के नारों से वातावरण को गूंजा दिया।

 

79 वां स्वतंत्रता दिवस समारोह में अध्यक्ष सोन सिंह सजवान के साथ ही उपाध्यक्ष अश्वनी मट्टू, सचिव राकेश उनियाल, कोषाध्यक्ष विनोद प्रकाश उनियाल, पन्ना लाल शुक्ला, दिनेश चंद्र गौड़, दिनेश जोशी, सुरेश चौधरी, सुशील मैथानी, प्रकाश चंद्र उनियाल, वशुंधरा कबड़ियाल, नीलम जुगरान, डॉ जे पी देवशाली, सुनीता बडोला, पुष्पेंद्र नेगी, कुसुम सकलानी, देवेंद्र सिंह नगरकोटी, लीना के सी निम्नलिखित लोगों ने शिरकत की।

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments