देहरादून, मसूरी देहरादून विकास प्राधिकरण क्षेत्रान्तर्गत, विभिन्न स्थानों देहरादून सहस्त्रधारा रोड में की जा रही प्लाॅटिंग पर ध्वस्तीकरण व डोईवाला क्षेत्र में किये जा रहे अवैध निर्माण सीलिंग की कार्यवाही की गयी।
प्रवीन बंसल द्वारा डांडा लखौण्ड सहस्त्रधारा रोड में लगभग 10 से 12 बिघा में की जा रही अवैध प्लाॅटिंग पर कार्यवाही करते हुये ध्वस्तीकरण की कार्यवाही की गयी। प्राधिकरण ने सुमित, मुक्ताक व राजेन्द्र आदि द्वारा निकट ओम विहार सहस्त्रधारा रोड में लगभग 08 से 10 बीघा में की जा रही अवैध प्लाॅटिंग पर भी ध्वस्तीकरण की कार्यवाही की। दीपक भट्ट द्वारा शिवगंगा मार्ग सहस्त्रधारा रोड देहरादून मं लगभग 05 से 06 बिघा में की जा रही अवैध प्लाॅटिंग पर कार्यवाही करते हुये ध्वस्तीकरण की कार्यवाही की गयी।
संयुक्त सचिव गौरव चटवाल के आदेशों के आदेशों पर उपरोक्त अवैध प्लॉटिंग पर कार्यवाही की गयी कार्यवही में सहायक अभियन्ता शैलेन्द्र सिंह रावत अवर अभियंता गौरव तोमर सुपरवाईजर लीलाधर जोशी व पुलिस बल मौके पर मौजूद रहा।
वहीं भूषण कुमार द्वारा छिदरवाला हरिद्वार रोड डोईवाला क्षेत्र देहरादून में बिना मानचित्र स्वीकृति के किये जा रहे अवैध व्यवसायिक निर्माणाधीन भवन पर सीलिंग की कार्यवाही करते हुये सील किया गया। कार्यवाही में सहायक अभियन्ता प्रमोद मेहरा, अवर प्रवेश नौटियाल, सुपरवाईजर अमर लाल भट्ट मौजूद रहे।




