Thursday, May 7, 2026
HomeStatesUttarakhandपुल पर लटक कर युवक ने की आत्महत्या, सोशल मीडिया पर वीडियो...

पुल पर लटक कर युवक ने की आत्महत्या, सोशल मीडिया पर वीडियो किया साझा

कोटद्वार, पौड़ी जनपद के सतपुली क्षेत्र में एक 20 वर्षीय युवक द्वारा आत्महत्या किए जाने की घटना ने कई गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं । पुल पर लटक कर आत्महत्या करने वाले इस युवक ने अपनी मौत से पहले सोशल मीडिया पर एक वीडियो साझा कर स्थानीय पुलिस, खासतौर पर थाना प्रभारी (एसएचओ), पर गंभीर आरोप लगाए हैं। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। आत्महत्या करने वाले युवक कीपहचान सतपुली के रेतपुर क्षेत्र निवासी पंकज कुमार (20) के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि आत्महत्या से पहले उसने इंस्टाग्राम पर एक वीडियो पोस्ट किया, जिसमें उसने पुलिस पर अभद्र व्यवहार और मारपीट के आरोप लगाए।

वायरल वीडियो में युवक ने कहा कि उसकी बात बिना सुने कार्रवाई की गई और उसके साथ ही नहीं, बल्कि उसके परिवार के साथ भी थाने में गलत भाषा का इस्तेमाल किया गया। उसने अपने सुसाइड नोट में भी लिखा कि “पुलिस में इंसानियत नहीं है” और अपनी मौत के लिए पुलिस को जिम्मेदार ठहराया।

मीडिया जानकारी के अनुसार युवक को अपनी बाइक से बेहद लगाव था। पुलिस द्वारा बाइक सीज किए जाने के बाद वह मानसिक रूप से काफी परेशान हो गया था। युवक के परिजनों का कहना है कि युवक बार-बार इस घटना को लेकर काफी दु:खी अपने को अपमानित महसूस कर रहा था। वहीं आखिर युवक ने इतना बड़ा कदम क्यों उठाता यह भी जांच का विषय है ।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments