देहरादून, राजधानी के परेड ग्राउंड स्थित तुस्सात फंक्शन सेंटर में शनिवार को एक भव्य समारोह का आयोजन किया गया। आर्ट ऑफ लिविंग (The Art of Living) द्वारा आयोजित इस ‘अनसंग हीरोज अवार्ड्स’ समारोह में उत्तराखंड के उन नायकों को सम्मानित किया गया, जिन्होंने समाज में सकारात्मक बदलाव के लिए निस्वार्थ योगदान दिया है। देहरादून इस राष्ट्रव्यापी पुरस्कार समारोह की मेजबानी करने वाला उत्तराखंड का पहला जिला बन गया है।
यह समारोह संस्था के संस्थापक गुरुदेव श्री श्री रविशंकर के आगामी 70वें जन्मदिन और आर्ट ऑफ लिविंग की मानवता के प्रति सेवा के 45 वर्षों के उपलक्ष्य में आयोजित किया गया। इस अवसर पर गुरुपूजा, सत्संग और ध्यान सत्र के माध्यम से आध्यात्मिक ऊर्जा का संचार हुआ।
समारोह की मुख्य अतिथि कैंट विधायक श्रीमती सविता कपूर रहीं। उन्होंने दीप प्रज्वलन कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। अपने संबोधन में उन्होंने कहा:
“गुरुदेव श्री श्री रविशंकर ने दुनिया भर में शांति का संदेश फैलाया है। आज उनके 45 वर्षों के सेवा कार्य और जन्मदिन के इस उत्सव का हिस्सा बनकर मैं गौरवान्वित महसूस कर रही हूँ।”
इस अवसर पर पूर्व निदेशक (LBS अकादमी) श्री संजीव चोपड़ा, पूर्व IFS श्री प्रमोद कांत, आईजीपी (इंटेलिजेंस) श्री करण सिंह नगन्याल, हिमालयन इंस्टीट्यूट के अध्यक्ष श्री विजय धस्माना और उद्यमी श्री नितिन सक्सेना जैसे गणमान्य व्यक्ति भी उपस्थित रहे।
समारोह में गढ़वाल संभाग के विभिन्न जिलों से आए समाजसेवियों, खिलाड़ियों और युवा नेतृत्वकर्ताओं को सम्मानित किया गया:देहरादून: प्रगति सडाना (व्यापार/परोपकार), नरेश नायल (खेल), शुभ बिश्नोई (युवा नेतृत्व)। हरिद्वार: राजीव बंसल, सलोनी पिल्खवाल, प्रीति शर्मा और आदित्य शिवपुरी। पौड़ी: सुषमा जखमोला, सिद्धार्थ रावत, सलमान और ईना नेगी। टिहरी व उत्तरकाशी: शाहला एतेफाघ और प्रताप सिंह पोखरियाल। रुद्रप्रयाग व चमोली: इंदु देवी, डॉ. किरण पुरोहित, मानसी नेगी सहित अन्य।
समारोह के दौरान “लव मूव्स द वर्ल्ड” वीडियो के माध्यम से संस्था के कार्यों को दर्शाया गया। बताया गया कि आर्ट ऑफ लिविंग ने पिछले 45 वर्षों में 182 देशों के 100 करोड़ से अधिक लोगों को प्रभावित किया है। संस्था के प्रमुख कार्यों में शामिल हैं:
-
शिक्षा: 1,357 मुफ्त स्कूलों में 1.2 लाख बच्चों को शिक्षा।
-
जेल सुधार: 65 देशों में 8 लाख कैदियों का पुनर्वास।
-
पर्यावरण: व्यापक स्तर पर जल संरक्षण और प्राकृतिक खेती का अभियान।
कार्यक्रम में राज्य समन्वयक नितिन जैन, नंदिता सिंह, आनंद कंसल और डॉ. आभा ममगाईं सहित बड़ी संख्या में स्वयंसेवक और शिक्षक उपस्थित रहे। अंत में सभी ने एक साथ ध्यान कर विश्व शांति की कामना की।



Recent Comments