गोचर(चमोली), देश अपनी स्वतंत्रता की वर्षगांठ धूमधाम से मना रहा है, जनपद चमोली के मुख्यालय गोपेश्वर में राजकीय सम्मान के साथ राष्ट्रीय ध्वज फहराया जायेगा। स्वतंत्रता की इस पावन बेला पर राजकीय प्राथमिक विद्यालय कठूड़ की एक सुन्दर पहल में दो सामाजिक दायित्व निभाने वाले व्यक्तियों को सम्मानित किया जाएगा।
यह जानकारी देते हुए क्षेत्र के सामाजिक कार्यकर्ता सुनील नाथन ने बताया कि चमोली के कठूड़ गाँव में राजकीय प्राथमिक विद्यालय कठूड़ परिवार अपने दो पूर्व प्रधानों को प्राथमिक विद्यालय कठूड़ में उत्कृष्ट कार्यो के लिए सम्मानित करेगा।
सम्मानित होने वाले पूर्व प्रधान कठूड़ बद्री सैलानी व पूर्व प्रधान लक्ष्मण कनवासी को विद्यालय परिवार ओर क्षेत्र की जनता की ओर से बधाई, जनपद में उनके द्वारा शिक्षा के क्षेत्र में किये गये सामाजिक कार्यों की भूरि भूरि प्रशंसा हो रही है।

Recent Comments