Wednesday, April 24, 2024
HomeTrending Nowकारगिल विजय दिवस : भारतीय सेना के अदम्य साहस व शौर्य को...

कारगिल विजय दिवस : भारतीय सेना के अदम्य साहस व शौर्य को नमन् करते हुए मुख्यमंत्री ने दी वीर शहीदों को श्रद्धांजलि

देहरादून, मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने कारगिल विजय दिवस के अवसर पर भारतीय सेना के अदम्य साहस व शौर्य को नमन करते हुए वीर शहीदों को श्रद्धांजलि अर्पित की है।
मुख्यमंत्री ने कहा कि भारतीय सैनिकों ने कारगिल युद्ध में विपरीत परिस्थितियों में वीरता का परिचय देते हुए घुसपैठियों को सीमा पार खदेड़ा। कारगिल युद्ध में देश की सीमाओं की रक्षा के लिए वीर सैनिकों के बलिदान को राष्ट्र हमेशा याद रखेगा।
मुख्यमंत्री ने कारगिल विजय दिवस की पूर्व संध्या पर अपने संदेश में कहा कि उत्तराखण्ड में भी देश के लिये बलिदान की परम्परा रही है। यहां के वीर सैनिकों ने देश की रक्षा में अपने प्राणों की आहूतियाँ दी हैं। कारगिल युद्ध में बड़ी संख्या में उत्तराखण्ड के सपूतों ने देश की रक्षा के लिए अपने प्राणों की आहूति दी। मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य सरकार सैनिकों, पूर्व सैनिकों एवं उनके परिजनों के कल्याण के लिए वचनबद्ध है।

किच्छा : भाजपा महिला मोर्चा की दीपा राय ने दिया सीएम को ज्ञापन

किच्छा, भारतीय जनता महिला मोर्चा की ग्रामीण मंडल अध्यक्ष श्रीमति दीपा राय ने मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी को ज्ञापन देकर गरीबी रेखा से नीचे जीवन यापन करने वाले बीमारग्रस्त लोगो को आर्थिक सहायता देने की मांग की है | मुख्यमंत्री ने बीमार ग्रस्त लोगो को हर मदद देने का आश्वासन दिया है |
भाजपा ग्रामीण मंडल अध्यक्ष दीपा राय के न्रेतत्व में महिला मोर्चा कार्यकर्ताओ ने शनिवार को किच्छा पहुंचे उत्तराखण्ड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी का गुलदस्ता भेंट कर स्वागत किया | महिला मोर्चा अध्यक्ष दीपा राय ने मुख्यमंत्री से ग्रामीण क्षेत्रों में रहने वाले गरीब तबके के बीमार लोगो को इलाज हेतु आर्थिक सहायता देने ,ग्रामीण महिलाओ के स्वावलम्बन के लिए योजनाए चलाने की मांग की |
इस अवसर पर महामंत्री अर्चना राय ,मनीषा राय ,सुमन तिवारी ,प्रियंका ,एकता यादव ,मनप्रीत कौर आदि उपस्थित थे |

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments