Thursday, April 25, 2024
HomeTrending Nowवन्दना कटारिया ने किया प्रदेश का नाम रौशन : अरविन्द पाण्डेय

वन्दना कटारिया ने किया प्रदेश का नाम रौशन : अरविन्द पाण्डेय

हरिद्वार 8 अगस्त (कुलभूषण)  विद्यालयी शिक्षा;बेसिक एवं माध्यमिकद्ध खेल युवा कल्याणए पंचायती राज संस्कृत शिक्षा अरविन्द पाण्डेय  ने रविवार को भारतीय हाकी टीम की सदस्य कु वन्दना कटारिया के परिजनों.माता सौरण कटारिया भाईयों  चन्द्रशेखर कटारिया  लाखन कटारिया  पंकज कटारिया सौरभ कटारिया से रोशना बाद ग्राम स्थित उनके निवास  पर मुलाकात की तथा हार्दिक बधाई देते हुये पूरे परिवार को पुष्पगुच्छ भेंटकर एवं शाल ओढ़ाकर सम्मानित किया।

इस अवसर पर अरविन्द पाण्डेय   ने वन्दना कटारिया को अन्तर्राष्ट्रीय महिला हाकी में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने के फलस्वरूप शिक्षा विभाग द्वारा जनपद हरिद्वार की बेटी बचाओ.बेटी पढ़ाओ कार्यक्रम की वर्ष 2020.21 की ब्राण्ड एम्बैसडर घोषित कियाए जिसका प्रमाण पत्र वन्दना कटारिया की माता सौरण कटारिया को प्रदान किया।

इस मौके पर बोलते हुये अरविन्द पाण्डेय ने कहा कि सुश्री वन्दना कटारिया ने पूरे विश्व में देश व उत्तराखण्ड का नाम रोशन किया है। उन्होंने कहा कि वन्दना को आगे बढ़ाने में उनके परिजनों ने जो हर कदम पर सहयोग व योगदान दिया हैए वह सराहनीय है। उन्होंने कहा कि इस देश के अन्दर एक से एक उदीयमान खिलाड़ी हैं। बन्दना कटारिया ने अभाव के बीच संघर्ष करते हुये आज पूरे विश्व में देशए प्रदेश तथा अपना नाम रोशन किया है।

अरविन्द पाण्डे ने टोक्यो ओलम्पिक में वन्दना कटारिया नीरज चोपड़ा आदि खिलाड़ियों के उत्कृष्ट प्रदर्शन का उल्लेख करते हुये कहा कि खेल के क्षेत्र में इन बच्चों ने अच्छी शुरूआत की है तथा नये बच्चों के लिये रास्ता खोला है। उन्होंने उत्तराखण्ड खेल नीति का उल्लेख करते हुये कहा कि हमने बड़े मन से खेल नीति बनाई है। इस खेल नीति में हमने बच्चों को आकर्षित करने के लिये अन्तर्राष्ट्रीयए राष्ट्रीय प्रदेश आदि स्तर पर उत्कृष्ट प्रदर्शन करने पर सरकारी सेवाओं में उन्हें अवसर देने की व्यवस्था की है।
आदेश चैहान विधायक रानीपुर ने इस मौके पर वन्दना कटारिया के परिजनों को बधाई दी
इस अवसर पर के0 के0 मिश्रा अपर जिलाधिकारी;वित्त एवं राजस्वद्धए डा आनन्द भारद्वारए मुख्य शिक्षा अधिकारी सन्तोष कुमार चमोलाए जिला सन्दर्भ व्यक्ति समग्र शिक्षा सुनील डोभाल जिला क्रीड़ा अधिकारी सहायक क्रीड़ाधिकारीए राकेश यादव सीओ बुग्गावाला शिक्षक नेहा जोशी सुनील सैनी विभिन्न खेलों के खिलाड़ी सहित सम्बन्धित विभागों के अधिकारीगण तथा पदाधिकारीगण उपस्थित थे।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments