Saturday, April 20, 2024
HomeTrending Nowउत्तराखंड़ : गणेश गोदियाल को मिल सकती है कांग्रेस की कमान, नेता...

उत्तराखंड़ : गणेश गोदियाल को मिल सकती है कांग्रेस की कमान, नेता प्रतिपक्ष हो सकते हैं प्रीतम

देहरादून, उत्तराखंड में कांग्रेस संगठन को मजबूत बनाने और अगले साल होने वाले विधानसभा चुनाव को ध्यान में रखते हुये प्रीतम सिंह और गणेश गोदियाल को महत्वपूर्ण जिम्मेदारी दी जॎ सकती है, सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, गणेश गोदियाल उत्तराखंड प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष होने जा रहे हैं और प्रीतम सिंह कांग्रेस पार्टी के नेता प्रतिपक्ष होंगे। हरीश रावत कैंपेन कमेटी के अध्यक्ष होंगे, वहीं किशोर उपाध्याय को कैंपेन कमेटी का सह अध्यक्ष होंगे। दिनेश अग्रवाल को कैंपेन कमेटी के संयोजक होंगे। आर्येंदर शर्मा कांग्रेस पार्टी के राज्य उत्तराखंड के कोषाध्यक्ष होंगे। बताया जा रहा है कि इसका जल्द आधिकारिक ऐलान होगा। इसके साथ ही चार कार्यकारी अध्यक्ष बनाने के भी संकेत हैं।

उत्तराखंड में कांग्रेस विधायक दल के नए नेता और प्रदेश अध्यक्ष पद पर बदलाव को लेकर फैसला पंजाब प्रकरण के निपटारे के बाद होने की उम्मीद लगाई जा रही थी। यह मामला अब निपट चुका है। हालांकि, अब तकरीबन एक महीना पूरा होने जा रहा है। बीती 26 जून से दिल्ली में कांग्रेस हाईकमान के निर्देश पर यह कसरत प्रारंभ हुई थी। बताया जा रहा है कि उत्तराखंड में भी पंजाब की तर्ज पर संगठन में बदलाव को अंजाम दिया जा सकता है। इसके साथ ही राज्य में भी पंजाब की तर्ज पर कार्यकारी अध्यक्ष भी बनाए जा सकते हैं। राज्य में
2022 के विधानसभा चुनाव को ध्यान में रखकर जातीय और क्षेत्रीय संतुलन साधने के लिए प्रदेश संगठन में गढ़वाल और कुमाऊं मंडलों से कार्यकारी अध्यक्षों की तैनाती की जा सकती है। माना जा रहा है कि चार कार्यकारी अध्यक्ष बनाए जा सके हैं। आपको बता दें कि पूर्व प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष किशोर उपाध्याय और पूर्व विधायक गणेश गोदियाल अभी दिल्ली में ही डेरा डाले हुए हैं।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments