Sunday, May 19, 2024
HomeNational9वीं किस्त से पहले किसानों के इन गलतियों के कारण अटके पैसे,...

9वीं किस्त से पहले किसानों के इन गलतियों के कारण अटके पैसे, चेक करें अपना नाम

PM Kisan Samman Nidhi: प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना की 9वीं किस्त अगले महीने जारी होगी। जबकि 8वीं किस्त का पैसा मिलना जारी है। इस बीच एक चिंताजनक खबर सामने आई है। दरअसल लाखों किसानों के खातों तक पैसा पहुंच नहीं पाया। पीएम किसान पोर्टल के आंकड़ों के मुताबिक 27 लाख से ज्यादा कृषकों का ट्रांजैक्शन फेल हो गया है। 1 करोड़ 95 लाख का भुगतान प्रदेश सरकारों ने रोक दिया है। वहीं पब्लिक फाइनेंस मैनेजमेंट सिस्टम से 30 लाख से ज्यादा किसानों का डेटा रद्द कर दिया गया है।

बता दें प्रधानमंत्री किसान सम्मान योजना के तहत भेजे गए कुछ वेरिफिकेशन आवेदनों में पैसे ट्रांसफर करते समय कई गलतियां सामने आई है। जिस कारण किस्त लाभार्थियों के खातों में नहीं पहुंच पाई। जिन किसानों को 8वीं किस्त नहीं मिली है। उन्हें गलतियां तुरंत सुधार लेना चाहिए। अगर आपको केंद्र सरकार की इस योजना का लाभ मिलता है। वह किस्त की रकम नहीं आई है, तो सबसे पहले लिस्ट में नाम चेक करें।

ऐसे लिस्ट में चेक करें नाम

1. सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट https://pmkisan.gov.in पर जाना होगा।

2. अब होमपेज पर Farmers Corners के ऑप्शन पर जाना है।

3. फिर Beneficiaries List पर क्लिक करें।

4. अब ड्रॉप डाउन लिस्ट से प्रदेश, जिला, उप जिला, ब्लॉक और गांव का चयन करें।

5. इसके बाद गेट रिपोर्ट पर क्लिक करना होगा।

6. इसके बाद लाभार्थियों की पूरी लिस्ट सामने आ जाएगी।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments