Sunday, May 24, 2026
HomeTrending Nowउत्तराखंड: सूचना महानिदेशक बंशीधर तिवारी ने किया पहले 'एआई समर कैंप' का...

उत्तराखंड: सूचना महानिदेशक बंशीधर तिवारी ने किया पहले ‘एआई समर कैंप’ का उद्घाटन

मॉल ऑफ देहरादून में “एमओडी एआई समर एरीना” का आगाज़; बच्चों को लुभा रहा है ‘एआई डॉग

देहरादून, उत्तराखंड में बच्चों को कृत्रिम बुद्धिमत्ता और भविष्य की तकनीकों से जोड़ने की दिशा में एक अनूठी पहल करते हुए मॉल ऑफ देहरादून में “एमओडी एआई समर एरीना” का शुभारंभ किया गया। उत्तराखंड के पहले एआई समर कैंप का उद्घाटन सूचना विभाग के महानिदेशक बंशीधर तिवारी ने किया। यह विशेष आयोजन 22 मई से 28 जून 2026 तक चलेगा, जिसमें बच्चों को कृत्रिम बुद्धिमत्ता, रोबोटिक्स और नई तकनीकों को समझने और अनुभव करने का अवसर मिलेगा।

 

उद्घाटन के दौरान बंशीधर तिवारी ने कहा कि आज की पीढ़ी को भविष्य की तकनीकों से परिचित कराना समय की सबसे बड़ी आवश्यकता है। उन्होंने कहा कि ऐसे आयोजन बच्चों में जिज्ञासा, रचनात्मकता और नवाचार की सोच को विकसित करते हैं। उन्होंने इस पहल को उत्तराखंड के लिए एक सकारात्मक और दूरदर्शी कदम बताया।

 

एमओडी एआई समर एरीना में बच्चों के लिए कई आकर्षक और सहभागितापूर्ण गतिविधियाँ तैयार की गई हैं। इस आयोजन का सबसे बड़ा आकर्षण कृत्रिम बुद्धिमत्ता संचालित “एआई डॉग” बना हुआ है, जिसने हाल ही में दिल्ली के मेले में भी लोगों का ध्यान आकर्षित किया था। यह स्मार्ट रोबो डॉग बच्चों की आवाज़ और गतिविधियों पर प्रतिक्रिया देता है, जिससे बच्चे तकनीक और इंसानों के बीच संवाद को बेहद रोचक तरीके से समझ पा रहे हैं।

 

इसके अलावा एआई होलोबॉक्स, स्केच बॉट और स्वयं निर्माण प्रयोगशाला जैसी गतिविधियाँ बच्चों को तकनीक को केवल देखने नहीं, बल्कि उसे स्वयं अनुभव करने और समझने का अवसर देती हैं। स्वयं निर्माण प्रयोगशाला में बच्चे खुद कृत्रिम बुद्धिमत्ता आधारित मॉडल और रोबोट बनाकर सीख रहे हैं।

 

पैसिफिक ग्रुप के प्रबंध निदेशक अभिषेक बंसल ने कहा कि इस पहल का उद्देश्य बच्चों को भविष्य की दुनिया के लिए तैयार करना और उनकी जिज्ञासा को नई दिशा देना है। यह आयोजन सीख, मनोरंजन और नवाचार का अनूठा संगम बनकर उभर रहा है।

इस मौके पर पत्रकारों को माल की असिस्टेंट जनरल मैनेजर देविका सिंह तिवारी ने संबोधित किया

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments